बॉलीवुड

Photos: मां बनने के 1 महीने बाद बदला सपना चौधरी का अंदाज, मॉडर्न लुक में ऐसे दिखाई अदाएं

‘हरियाणवी डान्सर’ (Hariyanvi Dancer) जब भी ये शब्द सुनते हैं तो दिमाग में सबसे पहले सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का ही नाम आता है। सपना ने अपने करियर की शुरुआत शहर शहर जाकर स्टेज पर नाच गाना कर की थी। अब वे अपने करियर में बहुत आगे बढ़ चुकी हैं। उन्हें हर कोई जानता हैं। पिछले महीने सपना चौधरी हर जगह मीडिया की सुर्खियों में थी। इसकी वजह उनका अचानक से मां बन जाना था।

अभी तक फैंस को उनकी शादी के बारे में भी पता नहीं था ऐसे में उनके मां बनने की खबर सुन हर कोई हैरान रह गया था। गौरतलब है कि सपना ने बीते महीने 4 अक्टूबर को एक प्यारे बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने बाद में मीडिया को बताया कि 15 दिसंबर 2019 में वे शादी के बंधन में बंध गई थी। उन्होंने हरियाणा के सिंगर और एक्टर वीर साहू (Veer Sahu) संग कोर्ट मैरिज की थी। सपना की मां के मुताबिक वीर के परिवार में किसी का निधन हो गया था जिसके कारण सपना ने अपनी शादी धूमधाम से नहीं की थी।

सपना को मां बने एक महीने से ऊपर हो गया है। अभी तक वे अपने काम से दूरी बनाए हुई थी। लेकिन एक बार फिर वे काम पर लौट आई हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की है।

इन फोटोज़ में सपना का एक अलग ही अंदाज फैंस को देखने को मिला है। सपना ने अपने इस नए लुक में सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी है। वहीं उनकी ब्लू चमकदार लिप्स्टिक सबसे ज्यादा हाइलाइट हो रही है। वहीं सपने के दो बन (जुड़े) भी उन्हें एक अलग ही लुक दे रहे हैं।

सपना की इस पोस्ट को अभी तक 86 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस को उनका ये नया रूप पसंद आ रहा है। वे भी सपना को काफी दिनों के बाद इस तरह के ग्लैमरस अवतार में देख रहे हैं। इसके पहले सपना ने करवाचौथ पर अपने पति की पूजा करते हुए एक पोस्ट साझा की थी।

 

View this post on Instagram

 

Happy karva chauth……..?

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

वैसे आपको सपना का यह नया अंदाज कैसा लगा?

Related Articles

Back to top button