शहनाज गिल के पिता ने खाई कसम, कहा- ‘अब बेटी से कभी दोबारा नहीं मिलूंगा, क्योंकि वो…..

बिग बॉस के 13वें सीजन से लोगों के बीच मशहूर हुईं शहनाज गिल इन दिनों सिद्धार्थ शुक्ला संग चंडीगढ़ में अपने आने वाले म्यूजिक एलबम की शूटिंग कर रही हैं। लिहाजा दोनों इसके लिए कुछ दिनों पहले ही मुंबई से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे और सिर्फ एक म्यूजिक एलबम के लिए ही ये दोनों एक दूसरे के साथ आए हैं। बहरहाल, इस खबर ने उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। मगर शहनाज गिल के पिता को अपनी बेटी का ये कदम बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।

गौरतलब हो कि शहनाज गिल के पिता संतोख सुख ने अपनी बेटी और सिद्धार्थ शुक्ला के इस म्यूजिक एलबम पर हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसकी वजह से अपनी बेटी शहनाज से जिंदगीभर न मिलने की कसम खाई है। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर एक म्यूजिक एलबम के लिए एक पिता ने इतनी बड़ी कसम क्यों खाई ? तो चलिए जानते हैं, आखिर क्या है पूरा मामला…
इस वजह से पिता ने खाई कसम…
दरअसल शहनाज गिल ने अपने पिता संतोख सुख को इस बात की जानकारी नहीं दी कि वो चंडीगढ़ में हैं और सिद्धार्थ शुक्ला संग एक म्यूजिक एलबम की शूटिंग कर रही हैं। इस बात से संतोख नाराज हो गए और उन्होंने अपनी ही बेटी से जिंदगी भर न मिलने का ऐलान कर डाला।

इस बारे में संतोख सुख ने कहा है कि मुझे मेरी बेटी ने चंडीगढ़ जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, मुझे इसकी जानकारी मीडिया के हवाले से मिली कि शहनाज चंडीगढ़ में एक म्यूजिक एलबम की शूटिंग करने गई हैं। संतोख यही नहीं रूके बल्कि उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में उसके दादा के घुटनों का ऑपरेशन हुआ है, इसकी सूचना मिलने पर भी वो घर नहीं आई बल्कि चंडीगढ़ चली गई।

शहनाज के पिता कहते हैं कि अब हम शहनाज से कम मिलेंगे, इस बारे में हमें कुछ भी नहीं पता है। वैसे भी वो उत्तर भारत में बहुत कम आती है। मेरे पास उसके मैनेजर का भी नंबर नहीं है। ऐसे में मैंने कसम खाई है कि मैं कभी दोबारा उससे नहीं मिलूंगा। संतोख ने कहा कि हमारे रिश्तेदार, परिवार वाले और उसके दोस्त सभी उसका इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वो घर आना पसंद नहीं करती है। संतोख कहते हैं कि उसे एक बार घर आकर परिवार वालों से मिलना चाहिए। वो चंडीगढ़ में शूटिंग कर रही है और 2 घंटे की दूर पर घर है।