धार्मिक

अगर आप भी झेल रहे हैं आर्थिक तंगी, तो धनतेरस के दिन गुपचुप करें ये टोटके

दीपावली के सप्ताह की शुरूआत धनतेरस के दिन से हो जाती है, धनतेरस हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है और उसके एक दिन बाद अमावस्या को दीपावली होती है। धनतेरस के दिन मां धनवंतरी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इसके साथ साथ अगर कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो देवी लक्ष्मी व कुबेर की विशेष कृपा बरसती है। माना जाता है कि इन उपायों से जीवन में होने वाली परेशानियां दूर होती हैं और मनचाहा फल मिलता है। आइये जानते हैं, इन टोटकों के बारे में विस्तार से…

धनतेरस की सुबह जरूर करें ये काम

धनतरेसर के दिन सूर्योदय से पहले उठ जाएं और अपने हाथों के लकीरों को जोड़कर मिला लें। इसे कुछ देर देखकर हाथों को चूमते हुए अपने चेहरे पर तीन बार फेर लें। ऐसा करने से शरीर में पॉजिटीव एनर्जी का संचार होता है और पूरा दिन अच्छा गुजरता है।

पैसों की परेशानी हैं तो जरूर करें ये उपाय…

कई लोग होते हैं, जो मेहनत तो खूब करते हैं और पैसा भी कमाते हैं, मगर उनके पास पैसा नहीं टिक पाता है। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय 2 लौंग चढ़ा दें। ध्यान रहे लौंग साबूत हों। अगर इस धनतेरस आप भी ये उपाय करेंगे तो पेरशानियों से छुटकारा मिलेगा।

सफलता दिलाएगा यह उपाय 

कड़ी मेहनत के बावजूद अगर सफलता आपके हाथ नहीं लग रही है तो अपने घर के पास किसी मंदिर में जाकर केले का पौधा लगा दें। मान्यता है कि जैसे जैसे ये केले का पौधा बड़ा होता जाएगा, वैसे वैसे जीवन में सफलता के द्वार भी खुलते जाएंगे। अगर आप व्यापार के क्षेत्र में सक्रिय हैं तो आपको ये उपाय जरूर करना चाहिए, इससे आपके लिए आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।

ऐसा करने से बचें

धनतेरस के दिन खरीददारी जरूर करनी चाहिए, ऐसा करना शुभ माना जाता है। मगर इस बात का विशेष ध्यान रखें कि गिफ्ट्स की खरीददारी सिर्फ अपने घर के सदस्यों के लिए ही करें। किसी रिश्तेदार या किसी दोस्त के लिए धनतेरस के दिन कोई भी सामान न खरीदें, इससे मां लक्ष्मी रूष्ठ हो जाती हैं। मान्यता है कि दूसरों के लिए सामान खरीदने से देवी लक्ष्मी दूसरों के घर चली जाती हैं।

ग‍िनती में जलाएं दीपक

धनतेरस के दिन घर को दीयों से जरूर सजाएं, मगर ध्यान रखें कि दीए गिनती के ही हों। मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुल 26 दीए ही जलने चाहिए। इसके लिए 13 घर के अंदर और 13 दीए घर के बाहर होने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में होने वाला अंधकार दूर होता है। साथ ही धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी को भी घर में निवास करने का आमंत्रण मिलता है और घर की आर्थिक तंगी दूर होती है।

धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये चीजें

वैसे तो धनतेरस के दिन जमकर खरीददारी की जाती है मगर कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन अनिवार्य रूप से खरीदनी चाहिए। इसमें सोने व चांदी के आभूषण, बर्तन और 1 झाड़ू शामिल है। इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

Related Articles

Back to top button