विशेष

राशिफल: शुक्रवार का दिन कुंभ समेत इन 7 राशियों के लिए होगा भाग्यशाली, मिल सकते हैं बड़े लाभ

मेष:

मेष राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ होने वाला है। आज के दिन आपको अपनी योज्ञताओं को विकसित करने का मौका मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं इससे आपको शैक्षणिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें क्योंकि यही अवसर भविष्य में आपकी सफलता के द्वार खोल सकता है।

वृष:

आज शुक्रवार के दिन वृष राशि के लोग शायद कुछ आलस महसूस करेंगे। लेकिन ये समय खाली बैठने का नहीं है। अपने आराम को त्याग नए काम करने की कोशिश करेंगे। आप किसी नई रुची में हिस्सा ले सकते हैं, और दोस्तों के साथ बाहर घूमने भी जा सकते हैं। आप अपना अधूरा काम पूरा कर सकते है। व्यापार में कड़ी मेहनत करने का सही समय है।

मिथुन:

मिथुन राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहेगा। घर पर कुछ समय से चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। शांति बनाए रखने के प्रयास अब रंग लाएंगे। घर पर बदलते इस शांति पूर्ण माहौल के लिए आपको गणेशजी का धन्यवाद करना चाहिए। अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए आपको अपने घर वालों के साथ कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। इसका असर आपके रिश्तों पर साफ दिखाई देगा।

कर्क:

शुक्रवार का दिन आपके लिए कई अच्छे मौके ला सकता है। आज इनकम में बढ़ोतरी होगी लेकिन खर्चे भी साथ-साथ बने रहेंगे इसलिए आपको ध्यान देना होगा। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आप उन लोगों से मिल सकते हैं, जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सके हैं। आज आप अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख दें।

सिंह:

सिंह राशि के लोगों का आज अध्यात्म की ओर रुचि के कारण आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने को करेगा। अपनी तैयारियां शुरू कर दें। ये यात्रा आपको शांति देगी और सही राह दिखाएगी। इसके लिए आपको कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि आपके आस-पास ही ज्ञान और सूचना के स्त्रोत उपलब्ध रहेंगे।

कन्या:

आज आप घर पर बड़ा संतुष्टी भरा दिन बिताएंगे। आज आप अपने परिवार की सुंदरता को पहचानेंगे। उनके द्वारा दिया गया सहयोग आपके दिल को छू लेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आपका मन हर्षित होगा और आप का मनोबल भी बढ़ेगा। हालांकि गृहस्थ जीवन में तनाव पूर्ण स्थितियां आ सकती हैं। आज आपके प्रिय से आपकी नजदीकी बढ़ेगी।

तुला:

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक जा सकता है। अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। आज या तो आपकी यात्रा कुछ दिनों के लिए टल सकती है या फिर आपकी योजना पूरी तरह से बदल सकती है। लेकिन इस बदलाव के कारण आप नाराज ना हों।

वृश्चिक:

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। लेकिन आज आपको ये जान कर बहुत बुरा लगेगा कि जिनको आप अपना दोस्त समझते थे, वही पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। ये सब सुन कर आप अपना आपा ना खो बैठें बल्कि शांति व धैर्य से परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। इन लोगों से बात करें और ये जानने की कोशिश करें कि आपके रिश्ते में खटास का क्या कारण है।

धनु:

धनु राशि के लिए आज का दिन यात्रा की दृष्टि से शुभ होगा। आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी इस यात्रा पर खूब मजे कर सकते हैं। आज आपको ध्यान देना होगा कि आप के खर्चे इतने ना बढ़ जाएं कि आपको बाद में पछताना पड़े। गृहस्थ जीवन में तनावपूर्ण स्थितियाँ रहेंगी लेकिन काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका इंक्रीमेंट हो सकता है।

मकर:

अपने परिजनों के साथ आपके संबंध मधुर हैं। अपने रिश्तों को मधुर बनाने के लिए आपने बहुत मदद की है, प्रयास जारी रखें। आप और आपके परिजन हमेशा एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहते हैं। अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करें आप उनके साथ कहीं बाहर पिकनिक पर या फिर फिल्म देखने भी जा सकते हैं। उनके सहयोग के लिए आप उन्हें कोई तोहफा भी दे सकते हैं।

कुंभ:

आपका दिमाग आज तेजी से काम करेगा जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। अगर आप केवल अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें तो बाकी सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा। कभी-कभी आपको अपनी बुद्धि का पूरी तरह से उपयोग करना चाहिए। अपना आत्म-विश्वास बनाए रखें इससे आप अपनी हर समस्या को हल कर लेंगे।

मीन:

मीन राशि के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि परिवार में किसी  बात को लेकर अनबन हो सकती है। काम के सिलसिले में आप काफी बिजी रहेंगे। आपके बॉस भी आपको कोई नया काम सौंप सकते हैं। गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिताने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे। दोस्तों के साथ टाइम पास करेंगे। जो लोग अपने परिवार से दूर रह रहे थे अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

Related Articles

Back to top button