धार्मिक

दीपावली के दिन बन रहा है अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों की बदल सकती है किस्मत

हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और घर घर में इसकी तैयारियां जमकर की जा रही हैं। ये दीपावली ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से भी बेहद खास है क्योंकि कई ग्रहों की स्थिति बदलने वाली है। इसी कड़ी में दीपावली के दिन मंगल ग्रह की स्थिति भी बदलेगी। 14 नवंबर को मंगल मीन राशि में मार्गी हो रहे हैं। आइये जानते हैं, आखिर मंगल के मीन राशि में मार्गी होने से क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

दरअसल मंगल जब भी मीन राशि में मार्गी होते हैं, तो आर्थिक पक्ष मजबूत होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि जल तत्व की राशि है और इसका स्वामी ग्रह बृहस्पति है। वहीं बृहस्पति और मंगल की घनिष्ठ मित्रता मानी जाती है। ऐसे में मंगल ग्रह का अपने मित्र ग्रह की राशि में मार्गी होना काफी शुभ फलदायी होने वाला है। मंगल का ये परिवर्तन धन, करियर और आर्थिक सुख समृद्धि लेकर आएगा। इस परिवर्तन से कई राशियों की किस्मत पलट सकती है। इन 5 राशियों को इससे खासा लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को मंगल के मार्गी होने से लाभ हो सकता है। जो लोग मान-सम्मान और पुरस्कार के बारे में काफी समय से प्रतीक्षा में थे, दीपावली में उनका ये इंतजार पूरा होगा। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और करियर में सफलता के रास्ते खुलेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन से आपको पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। अगर आपको सफलता नहीं मिल रही है तो शुक्रवार के दिन जरूरतमंद लोगों को सफेद वस्तुओं का दान करें।

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों का मंगल ग्रह का मीन राशि में प्रवेश करना काफी शुभ फलदायी होने वाला है। अगर व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं तो मंगल का मार्गी होना अति लाभदायक होगा, इस दौरान आपको कुछ अच्छे सौदे मिल सकते हैं। इसके अलावा जो छात्र उच्च शिक्षा में प्रवेश करना चाहते हैं और उन्हें रूकावटें झेलनी पड़ रही हैं, तो ये सभी रूकावटें और परेशानियां खत्म होंगी।

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए भी मंगल का मार्गी होना काफी शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। इस दौरान आपके शत्रु आपसे परास्त होंगे और आपके अंदर जूझने की झमता भी पहले से अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे और रूके हुए कार्य भी पूरे होंगे। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए भी मंगल का ये परिवर्तन काफी अच्छा रहने वाला है। आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

धनु राशि 

मंगल का ये गोचर धनु राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। अगर आप पिछले काफी लंबे समय से घर या जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपकी ये इच्छा दीपावली के मौके पर पूर्ण होगी। अगर आप व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं तो ये समय आपके लिए शुभ है। आपकी कोई बड़ी डील इस मौके पर फाइनल हो सकती है। अगर पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो पार्टनर के साथ कुछ अनबन होने के संकेत हैं।

मकर राशि 

दीपावली के शुभ अवसर पर मंगल का मीन राशि में प्रवेश करना शुभ फल देने वाला है। बता दें कि मंगल उग्र ग्रह माना जाता है। लिहाजा ये आपको साहस और वीरता प्रदान करेगा। मकर राशि के लोगों के बुद्धि और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक मनमुटाव दूर होंगे और घर के सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। आपको कठिन परिश्रम का फल मिलेगा।

Related Articles

Back to top button