बॉलीवुड

इस तरह से शुरू हुई थी श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी, अपनी पहली पत्नी को दिया था धोखा

बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर ने बेहद ही उम्दा फिल्में भारतीय सिनेमा को दी है। 11 नवंबर 1955 को जन्में बोनी कपूर ने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘नो एंट्री’, ‘जुदाई’ और ‘वांटेड’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। इनके जीवन की पहली फिल्म साल 1980 में आई थी जो कि ‘हम पांच’ थी। हालांकि ये फिल्म ज्यादा अच्छी कमाई नहीं कर पाई थी। लेकिन बोनी कपूर ने हार नहीं मानी और फिल्में बनाना जारी रखा और धीरे-धीरे इन्हें कामयाबी मिलने लगी।

श्रीदेवी से करते थे बेहद ही प्यार

बोनी कपूर की मुलाकात फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही श्री देवी से हुई थी। जिस वक्त बोनी कपूर को श्री देवी से प्यार हुआ था उस समय ये शादीशुदा थो। बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी। मोना और बोनी के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। हालांकि श्री देवी से शादी करने के लिए बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था।

कहा जाता है कि श्री देवी को शादी के लिए बोनी कपूर ने प्रपोज किया था। लेकिन श्री देवी ने बोनी कपूर से शादी करने से मना कर दिया। श्री देवी के मना करने के बाद भी बोनी कपूर पीछे नहीं हटे और श्री देवी को अपने प्यार का एहसास करवा कर ही माने।

दरअसल श्री देवी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से प्यार करती थी। इसलिए उन्होंने बोनी कपूर को शादी के लिए मना कर दिया था। लेकिन मिथुन चक्रवर्ती से प्यार में मिले धोखे के कारण बोनी कपूर को श्री देवी के पास आने का मौका मिला गया। वहीं एक दिन श्री देवी ने बोनी कपूर से पूछा कि क्या वो उनके लिए अपने परिवार को छोड़ सकते हैं। बोनी कपूर ने हां कहा दी और अपनी पत्नी से अलग हो गए।

जिसके बाद श्री देवी ने बोनी कपूर से शादी कर ली। कहा तो ये भी जाता है कि जिस समय श्री देवी ने बोनी कपूर से शादी की थी उस समय ये प्रेग्नेंट थीं। इनकी शादी साल 1996 में हुई थी और शादी के कुछ महीनों बाद ही श्री देवी ने जान्हवी कपूर को जन्म दिया।

कई सालों तक साथ रहने के बाद अचानक से दुबई में श्रीदे वी की मौत हो गई। 24 फरवरी 2018 को श्री देवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। श्री देवी की मौत के बाद से बोनी काफी अकेले हो गए थे। हालांकि अब ये श्री देवी के जाने के गम से बाहर निकल आए हैं और अपनी बेटियों के करियर को बनाने में लगे हुए हैं।

बोनी और श्री देवी की बेटी जान्हवी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और इन्होंने अभी तक दो फिल्मों में काम किया है। जबकि इनकी दूसरी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड में एंट्री लेने की तैयार कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button