सोना मोहापात्रा ने अर्नब की गिरफ्तारी को बताया गलत, कहा- ‘वह सारे लोग जो अपने होठों से चटखारे..

रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर कई तरह से सवाल उठाए जा रहे हैं। जिस तरह से अर्नब की गिरफ्तारी की गई है उसकी हर कोई निंदा कर रहा है। अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर अब मशहूर गायिका सोना मोहापात्रा की भी प्रतिक्रिया आई है और सोना मोहापात्रा ने अर्नब की गिरफ्तारी को गलत बताया है।
सोना मोहापात्रा ने ट्वीट कर कहा कि ‘वह सारे लोग जो अपने होठों से चटखारे लेते हुए अर्नब गोस्वामी को जमानत न मिलने और उन्हें ऐसे ही जेल में रखने का समर्थन कर रहे हैं, जहां आतंकवादी और अंडरवर्ल्ड के गुंडे बंद हैं, तो आप भी फासिस्टों से कम नहीं हैं। आप राजनीतिक बदले को हवा दे रहे हैं। यह बीमार मानसिकता है। दो गलत बातों को मिलाकर एक सही नहीं किया जा सकता।’ सोना मोहापात्रा के इस ट्वीट पर कई सारे लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं और अर्नब के पक्ष में नजर आ रहे हैं।
All those people smacking their lips, justifying #ArnabGoswami being denied bail & being housed in a jail inhabited by terrorists & underworld goons, please know that you are no different from ‘fascists’. You endorse ‘political vendetta’. That’s sick, 2 wrongs don’t make a right
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) November 10, 2020
ये पहला मौका नहीं है जब सोना मोहापात्रा ने किसी मुद्दे को लेकर ट्वीट किया हो। इससे पहले सोना मोहापात्रा ने अभिनेत्री कंगना के दफ्तर को तोड़ने को लेकर भी ट्वीट किया था और BMC की कार्यवाही को गलत बताया था। वहीं अब इन्होंने अर्नब की गिरफ्तारी को भी गलत बताया है।
गौरतलब है कि हाल ही में रायगढ़ पुलिस ने अर्नब को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अर्नब की ये गिरफ्तारी साल 2018 के एक केस में की गई है। इस केस में अर्नब के अलावा फिरोज शेख और नीतीश सारदा को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर रखा है।
वहीं अर्नब ने मुंबई उच्च न्यायालय में अपनी जमानत की अर्जी दी थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद अर्नब ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और मुंबई उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अर्नब को जमानत दे दी है।