शादी के 2 दिन बाद अनिल कपूर की बेटी ने रखी रिसेप्शन पार्टी, पापा ने मारी थी झक्कास एंट्री
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने 14 अगस्त को प्राइवेट सेरिमनी में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ सात फेरे लेकर विवाह के बंधन में बंध गईं। इन दोनों की शादी काफी प्राइवेट रखी गई थी। उनकी शादी में कुछ चुनिंदा मेहमान ही पहुंचे थे। अपनी लाडली बेटी की शादी के दौरान अनिल कपूर के चेहरे पर खुशी साफ-साफ झलक रही थी। रिया कपूर और करण बुलानी की शादी सभी रस्मों के साथ संपन्न हुई।
शादी के दो दिन के बाद यानी 16 अगस्त को रिया कपूर और करण बूलानी ने मुंबई में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी हुई कई नामी हस्तियां शामिल हुई थीं। इन दोनों की शादी की रिसेप्शन पार्टी में उनके परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर रिया कपूर और करण बुलानी की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
रिसेप्शन पार्टी में रिया कपूर के पिता अनिल कपूर ने झक्कास अंदाज में एंट्री मारी थी। अनिल कपूर बेटी की वेडिंग रिसेप्शन में येलो कुर्ता और उसके ऊपर ग्रे रंग की जैकेट पहने हुए नजर आए थे। अनिल कपूर इस दौरान काफी हैंडसम लग रहे थे। इस रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे सदस्यों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
शादी के दो दिन बाद रिया और करण की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में अनिल कपूर के अलावा अर्जुन कपूर भी सूट-बूट में शामिल हुए थे। वही अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी शादी की रिसेप्शन पार्टी में पहुंची थीं। उस दौरान अंशुला कपूर ने पर्पल रंग की फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वह बेहद सुंदर दिख रही थीं।
View this post on Instagram
वेडिंग रिसेप्शन में खुशी कपूर भी पहुंची थीं। उन्होंने सफेद रंग की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनी हुई थी। इस डीप नेक फ्लोरल ड्रेस में खुशी कपूर बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उन्होंने ही फंक्शन में सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी। सबकी निगाहें उन्हीं के ऊपर टिकी हुई थीं।
रिया और करण की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में फैशन डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता भी पहुंची थीं। इसके अलावा फराह खान, संजय कपूर, महीप कपूर और उनका बेटा भी शामिल हुए थे।
आपको बता दें कि अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर की बहन रिया कपूर एक फैशन डिजाइनर होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं, रिया कपूर ने “आयशा” और “वेक अप सिड” जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। इस फिल्म के दौरान ही उन्हें करण बुलानी से प्यार हो गया था, जो इन फिल्मों में रिया को असिस्ट कर रहे थे। करीब 13 सालों तक रिया कपूर और करण बूलानी ने एक-दूसरे को डेट किया। लंबे समय तक डेट करने के बाद रिया कपूर और करण बूलानी ने 14 अगस्त 2021 को अनिल कपूर के जुहू स्थित घर में सात फेरे लिए थे।
बताते चलें कि बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी बेटी रिया कपूर की शादी में बहुत खुश नजर आए। अनिल कपूर हाथ जोड़कर मेहमानों का स्वागत करते हुए दिखे थे। उन्होंने शादी की कवरेज करने पहुंची मीडियाकर्मियों का स्वागत किया और इस खुशी के अवसर पर अनिल कपूर ने उन्हें मिठाई भी बांटी।