बॉलीवुड

इस मशहूर गायक ने माधुरी से शादी करने से कर दिया था इंकार, फिर ऐसे हुई डॉक्टर नेने से उनकी शादी

हिंदी फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को भला कौन नहीं जानता। इनकी प्रतिभा से सभी मोहित हैं। माधुरी दीक्षित खूबसूरत होने के साथ-साथ उनको नृत्य और अभिनय में भी महारत हासिल है। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया है और उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं। उन्होंने फिल्मों में कई अलग-अलग किरदार निभाए हैं और माधुरी ने अपने सभी किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया है। लोगों ने उनके अभिनय की खूब तारीफ की।

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 15 मई को है और आज यह अपना 54 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। माधुरी दीक्षित अपनी खूबसूरती से लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उनकी उम्र भले ही 54 साल की हो गई परंतु खूबसूरती में यह किसी से कम नहीं हैं।

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के साथ-साथ माधुरी दीक्षित अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में छाई रही हैं। एक समय ऐसा था जब माधुरी दीक्षित का नाम बॉलीवुड के कई सितारों के साथ जुड़ा था लेकिन लाखों लोगों के दिलों को तोड़कर माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर नेने से शादी कर ली। आप सभी लोग तो यह जानते ही हैं कि माधुरी दीक्षित ने अपनी अदाओं से लाखों लोगों के दिलों को धड़काया है।

एक समय ऐसा था जब हर कोई माधुरी दीक्षित को पसंद करता था लेकिन शायद ही आपको इस बात का पता होगा कि जब माधुरी दीक्षित की शादी की बात चली थी तो एक मशहूर सिंगर ने उनसे विवाह करने से इंकार कर दिया था। तो चलिए जानते हैं आखिर किसने माधुरी दीक्षित से शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया था और माधुरी दीक्षित की डॉक्टर नेने से शादी कैसे हुई।

माधुरी दीक्षित की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है परंतु उनसे शादी के लिए इंकार करने वाला वह मशहूर गायक कोई और नहीं बल्कि सुरेश वाडकर थे। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि माधुरी दीक्षित के माता-पिता यह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्मों में जाए। ऐसे में उन्होंने अपनी बेटी के लिए लड़का देखना भी शुरू कर दिया था और माधुरी का रिश्ता सिंगर सुरेश वाडकर के पास भेजा गया। उस दौरान सुरेश ने रिश्ते से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि लड़की बहुत दुबली पतली है।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि जब सुरेश वाडकर ने माधुरी से शादी के लिए इंकार कर दिया तो उनके माता-पिता की चिंता और अधिक बढ़ गई। उन्हें ऐसा लगने लगा कि अगर माधुरी ने ज्यादा फिल्मों में काम किया तो कोई भी लड़का उनसे शादी नहीं करेगा लेकिन माधुरी दीक्षित ने यह साबित कर दिखाया था कि वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और उन्हें अभी बहुत सफल होना है।

माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1984 में आई फिल्म “अबोध” से की थी। इसके बाद उन्होंने तेजाब, राम लखन, परिंदे, दिल, दिल तो पागल है, हम आपके हैं कौन, देवदास, पुकार, लज्जा जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया और एक सफल अभिनेत्री बनीं। माधुरी दीक्षित ने अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी सभी लोगों का दिल जीत लिया। जब माधुरी लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थीं तो उनका नाम बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा था। संजय दत्त के साथ भी उनके अफेयर रे के किस्से सुर्खियों में छाए हुए थे लेकिन जब संजय दत्त को जेल हुई तो माधुरी दीक्षित ने उनसे दूरियां बना ली थी।

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित की मुलाकात बाद में अमेरिका में रहने वाले डॉक्टर श्रीराम नेने से हुई थी। पहली मुलाकात में ही वह एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे। धीरे-धीरे उन दोनों की मुलाकात होती रही और मुलाकात का सिलसिला प्यार में बदल गया। आखिर में माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने ने शादी करने का फैसला कर लिया। माधुरी ने 7 अक्टूबर 1999 में श्रीराम नेने से शादी रचाई थी। आज उनके दो बेटे हैं और वह अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं।

Related Articles

Back to top button