धार्मिक

Rashifal 12 November: दिवाली से दो दिन पहले इन 6 राशियों का रोशन होगा भाग्य, पढ़ें अपना राशिफल

हम आपको गुरुवार 12 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 12 November 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कई लोग आपकी खासी तारीफ कर सकते हैं। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। आपने अगर सावधानी नहीं बरती तो इससे आगे दिक्कत होने वाली है। अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। आपको अपने काम पर ध्‍यान देने की जरूरत है और फोकस करके सभी कार्यों को करें। अच्‍छे परिणाम शीघ्र प्राप्‍त होंगे। नौकरी करते हैं तो बॉस से अच्छे संबंध रहेंगे। मानसिक दबाव के पश्चात भी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। भाग्य में अवरोध बने हुए हैं। किसी महत्वपूर्ण अवसर को पाने के लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन आज आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। मन को नकारात्‍मक विचारों से दूर रखें। कोई ऐसा व्यक्ति सहयोग करने वाला है, जिससे आपको उम्मीद नहीं थी। आपके चेहरे पर स्माइल बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप ख़ुद को नए रोमांचकारी हालात में पाएंगे जो आप लोगों को आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। संतान को लेकर चल रही योजनाओं में गति आएगी। वे आपकी मदद करेंगे और आप उनकी मदद करेंगे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दुर्घटना की आशंका है। भाग्यबल से आपको कोई नया अवसर मिल सकता है। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी कानूनी मामले में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को कम करने में सहायता करेगा। आपकी विनम्रता आपका काम बना सकती है और रुपए-पैसे का अभाव काम को बिगडऩे नहीं देगा। आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार मधुरतापूर्ण रहेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपके बच्चे शैक्षणिक मामलों से जुड़ी हुई आपकी सलाह पर मनोभाव करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां  मिल सकती है। खानपान की लापरवाही कष्ट दे सकती है। मातृ पक्ष से तालमेल बढ़ेगा। धन के मामले में आज लाभ होगा। मित्रों के साथ दिन सुख से बीतेगा और परिवार के लोगों का भी सहयोग प्राप्‍त होगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जीवन निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेंगे, तो सपनों को पूरा किया जा सकता है। परिवार के किसी समारोह में हिस्सा लेकर अच्छा महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है। आपको अपनी योज्ञताओं को विकसित करने का मौका मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की सूचना ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है पर इस नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है। बुद्धि विवेक से काम लेने पर काम आसानी से बनेंगे। किसी चीज़ में निवेश करने से पहले अच्छे से जांच लें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपनी बुद्धि और कौशल से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आर्थिक तौर पर दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। यात्राएं सुकून देने वाली साबित होंगी। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। शत्रुओं से सतर्क रहने की ज़रूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। हो सके तो आज यात्रा करने से बचें। आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी लेनी पड़ सकती हैं। परिवार का वर्तमान आपके लिए अच्छा रहेगा और परिवार के लोगों को खुश रखने की कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको जो भी करने को कहा जाए पूरे मन से करें। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच मतभेद की आशंका है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक मामलों में यह दिन सामान्य रहेगा। छोटी यात्राएं तो करनी पड़ सकती हैं परन्तु बड़ी यात्राओं में अवरोध रहेगा। किसी भी ऐसी जगह निवेश ना करें जहां जोखिम अधिक हो और किसी ऐसे व्यक्ति को अपना धन ना दें जिस पर आप ज्यादा विश्वास ना करते हो। मित्रों या रिश्तेदारों के साथ कुछ समय गुजार सकते हैं। व्यापारिक ओर व्यवसायिक संदर्भ में यह दिन कुछ जातकों के लिए नए अवसर उपलब्ध करवाएगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी विश्वसनीय साथी से निराशा मिल सकती है। झंझटों में न पड़ें। आज आपकी भावनाएं स्थिर रहेंगी और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। व्यापार के लिए दिन काफी अनुकूल है। आज कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं। आज आपका आत्मविश्वास आसमान छू रहा है इसका फायदा उठाएं। आजमाये हुये व्यक्ति आशानुरूप काम नहीं कर पायेंगे। आज लिए गए आपके फैसले आगे आने वाले समय में आपको बहुत लाभ पहुंचाने वाले हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके अंदर नई उर्जा का संचार होगा। आप खुद को वो काम करने के लिए प्रेरित करेंगे जिसे दूसरे लोग असंभव मानते हैं। आपको गाड़ी चलाने से बचना चाहिए क्योंकि कोई अप्रिय घटना हो सकती है। प्रेम जीवन में सामान्य दिन रहेगा। किसी भी नकारात्मक भावना को अपने उपर हावी ना होने दें। महिलायें सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें। पुरानी बातों को भूलकर परिवार में तनाव कम करने की कोशिश करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। किसी वृद्ध व्यक्ति से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से कामों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन में आपको आनंद की अनुभूति होगी। अपनी जबान पर नियंत्रण रखें वरना अपने कटु शब्दों को ले कर आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है।

आपने Rashifal 12 November 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 12 November 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 12 November 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 6050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है ‘किन्नर कैलाश पर्वत’, यहां हर समय बदलता रहता है शिवलिंग का रंग

Related Articles

Back to top button