बॉलीवुड

श्रीदेवी से शादी करने के खातिर बोनी कपूर ने छोड़ा था अपना परिवार, छोटे छोटे थे बच्चे थे अकेले

मशूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर बॉलीवुड की एक जानी मानी हस्ती हैं। उन्होंने 11 नवंबर को अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। खैर, बोनी ने बॉलीवुड को मिस्टर इंडिया, जुदाई, नो एंट्री और वांटेड जैसी कई हिट फिल्मों की सौगात दी है। उन्होंने श्रीदेवी संग कई फिल्मों में काम किया और इसी दौरान उनसे प्यार कर बैठे और शादी भी कर ली। हालांकि अब अभिनेत्री श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं रहीं। मगर आज हम इस आर्टिकल में बोनी और श्रीदेवी की लव स्टोरी और शादी की कुछ अनसुनी बातें आपको बताने जा रहे हैं।

मालूम हो कि श्रीदेवी, बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थीं और बताया जाता है कि उन दिनों बोनी, श्रीदेवी के प्यार में पागल हो गए थे और उनसे शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी और दो छोटे छोटे बच्चों को अकेला छोड़ दिया था। हालांकि अब बोनी एक पिता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और अपने चारों बच्चों अर्जुन, अंशुल, जान्हवी और खुशी के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।

बोनी कपूर और उनके बच्चे

हालांकि जब बोनी ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर श्रीदेवी से शादी की तो उन दिनों खूब विवादों में घिरे और बॉलीवुड के गलियारों में भी उनकी खूब किरकिरकी हुई। वहीं उनके बेटे अर्जुन कपूर और बेटी अंशुल काफी छोटे थे, मगर अर्जुन अपनी मां की पीड़ा को समझते थे।

यही वजह थी कि जब तक श्रीदेवी जिंदा रहीं, उनके अपने पिता बोनी के साथा रिश्ते अच्छे नहीं रहे। अर्जुन कई बार सार्वजिनक मंचो से भी अपनी मां मोना का गुनहगार श्रीदेवी को ही बताते रहे हैं।

जानिए कैसे शुरू हुई बोनी-श्रीदेवी की लव स्टोरी…

7

आपकी जानकारी के लिए बात दें कि बोनी और श्रीदेवी ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इसी दौरान दोनों के बीच प्यार पनप गया। बोनी हमेशा से ही श्रेदेवी की खूबसूरती के कायल थे। इसी संबंध में एक वाकया था, जब मिस्टर इंडिया फिल्म के लिए श्रीदेवी की मां ने उनसे 10 लाख रूपए की फीस मांगी थी। श्रीदेवी को कास्ट करने के लिए बोनी इतने आतुर थे कि उन्होंने 11 लाख रूपए दे दिए।

फिल्म मिस्टर इंडिया जब पर्दे पर आई तो सुपरहिट साबित हुई और बोनी कपूर मालामाल हो गए। और इसी फिल्म के साथ ही दोनों का रिश्ता भी मजबूत होता गया।  दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने। इसके बाद फिल्म लम्हे की शूटिंग के दौरान अचानक श्रीदेवी के पिता का निधन हो गया, उस समय बोनी ने श्रीदेवी की मानसिक सहायता की। इसके बाद ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए और इस दौरान श्रीदेवी की मां की तबियत काफी खराब हो गई। श्रीदेवी अपनी मां को इलाज के लिए अमेरिका लेकर गईं और इस दौरान बोनी कपूर 3 महीने तक श्रीदेवी के साथ अमेरिका में ही रहे। इससे उनका रिश्ता और भी मजबूत बन गया।

दूसरी तरफ श्रीदेवी का मिथुन चक्रवर्ती के साथ अफेयर चल रहा था, ऐसे में बोनी कपूर इस रिश्ते में एक विलेन की तरह आए थे, जो मिथुन की आंखों में चुभ रहे थे। बताया जाता है कि उन दिनों मिथुन अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी इनसिक्योर हो गए थे। इसे देखते हुए श्रीदेवी ने बोनी को राखी तक बांध दी थी। हालांकि जब मिथुन और श्रीदेवी का ब्रेकअप हुआ तो बोनी कपूर ही श्रीदेवी का सहारा बने।

बोनी कपूर ने फैमिली के खिलाफ जाकर की शादी… 

बोनी कपूर-श्रीदेवी

मिथुन से ब्रेकअप के बाद श्रीदेवी, बोनी कपूर के साथ सीरियस रिलेशनशिप में आ गईं, मगर कपूर खानदान इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था। कपूर फैमिली ये कतई नहीं चाहता था कि बोनी एक एक्ट्रेस के चक्कर में अपना बसा बसाया घर उजाड़ दें। मगर साल 1996 में फिल्म जुदाई की शूटिंग के दौरान बोनी और श्रीदेवी ने एक दूसरे से शादी कर ली। ऐसा कहा जाता है कि श्रीदेवी शादी से पहले ही मां बनने वाली थीं, इसलिए आनन-फानन में शादी कर ली।

श्रीदेवी, कपूर फैमिली से पहले से ही परिचित थीं। क्योंकि उन्होंने बोनी के छोटे भाई अनिल कपूर संग कई फिल्मों में काम किया था। वहीं बोनी के दूसरे भाई संजय कपूर से भी श्रीदेवी की अच्छी जान पहचान थी। मगर श्रीदेवी शादी के बाद भी बोनी के घर नहीं जा सकीं क्योंकि पहली पत्नी मोना ने तलाक के बावजूद घर छोड़ने से इनकार कर दिया था। बता दें कि मोना कपूर तकरीबन 10 साल तक बोनी कपूर के ही घर में ही रहीं। वहीं बोनी अपनी दूसरी पत्नी के साथ घर से बाहर ही रहे।

Related Articles

Back to top button