विशेष

बेटे की तलाकशुदा पत्नी से पिता ने कर ली शादी, बनी सौतेली माँ, बोली- अब बहुत खुश हूं

यह दुनिया बहुत बड़ी है और दुनिया भर से कई अजीबों-गरीब मामले अक्सर सामने आते हैं जिसको जानने के बाद हर कोई काफी हैरान हो जाता है। एक ऐसा ही उत्तर प्रदेश के बदायूं से रिश्तों का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर बेटे की पूर्व पत्नी से एक पिता ने शादी रचा ली और अब बेटे की पूर्व पत्नी ही उसकी सौतेली मां बन गई है। इतना ही नहीं बल्कि उसका एक भाई भी है, जो उसकी पूर्व पत्नी से पैदा हुई संतान है।

आपको बता दें कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बेटे ने अपने पिता के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिए जिला पंचायती राज कार्यालय में एक आरटीआई दायर की थी जो कि कहीं और रह रहा था। युवक ने पिता द्वारा रुपए देना बंद करने और संभल में अलग रहने के बाद आरटीआई दायर की थी।

सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि युवक का विवाह वर्ष 2016 में एक लड़की से हुआ था। उस समय के दौरान दोनों ही नाबालिग थे। अभी शादी के सिर्फ 6 महीने ही हुए थे कि वह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। युवक ने सुलह कराने की हर संभव कोशिश की परंतु लड़की बिल्कुल भी नहीं मानी। लड़की का यही कहना है कि उसको तलाक लेना है। लड़की ने लड़के को शराबी बता दिया और वह लगातार तलाक पर जोर देती रही।

जब बेटे को इस बात की सूचना प्राप्त हो गई कि उसके पिता ने सही में उसकी पूर्व पत्नी से विवाह कर लिया है तो उसने बिसौली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी, जिसके बाद शनिवार को दोनों पक्षों को एक बैठक के लिए बुलाया गया था। पुलिस का ऐसा कहना है कि वह दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं परंतु बैठक के दौरान पिता और बेटे दोनों ही आक्रमक नजर आ रहे थे। सर्किल ऑफिसर विनय चौहान का ऐसा कहना है कि मिली शिकायत के अनुसार इस मामले की जांच की जा रही है और पुलिस कानून के अनुसार कार्यवाही कर रही है।

सर्किल ऑफिसर का ऐसा कहना है कि हमें पहली शादी के कोई दस्तावेज नहीं दिए गए, जब दोनों नाबालिग थे। फिलहाल में मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है। दोनों पक्षों को अगले सत्र के लिए नोटिस दिया जायेगा। बता दें कि युवक का पिता और महिला का वर्तमान पति एक सफाई कर्मचारी है। पिता की उम्र 40 साल बताई जा रही है।

आपको बता दें कि युवक के द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार पुलिस की जांच चल रही है। वहीं लड़की भी अपने पूर्व पति की सौतेली मां बन चुकी है और उसने युवक के पास लौटने से साफ साफ मना कर दिया। लड़की का ऐसा कहना है कि वह अपने वर्तमान पति के साथ बहुत ज्यादा खुश है और उन्हीं के साथ रहना चाहती है।

अक्सर इस तरह के जब भी मामले सामने आते हैं हर इंसान काफी हैरान हो जाता है। मौजूदा समय में इस प्रकार के मामले देखने के बाद रिश्तों पर से थोड़ा भरोसा कम होने लगता है। कब कौन सा रिश्ता बदल जाए, इसके बारे में बता पाना काफी मुश्किल है। वैसे आप सभी लोगों की इस मामले पर क्या राय है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button