धार्मिक

ग्रहों की शुभ स्थिति से इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, सूर्यदेव की कृपा से मिलेगा मान-सम्मान

मनुष्य का समय अच्छा हो या बुरा। इन सभी के पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार होती है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों में आए दिन किसी न किसी प्रकार की घटनाएं देखने को मिलती हैं। ग्रह अपनी चाल निरंतर बदलते रहते हैं, जिसके कारण रोजाना ही राशियों पर अलग-अलग प्रकार का प्रभाव देखने को मिलता है। कभी मनुष्य का जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत होता है, तो कभी जीवन में परेशानियां आने लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनकी राशि में ग्रहों की स्थिति शुभ रहेगी और इनकी किस्मत अतिशीघ्र चमकने वाली है। सूर्य देवता की कृपा से मान-सम्मान के साथ-साथ धन की प्राप्ति होने के योग बन रहें हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक कोई उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त कर सकते हैं। जिससे आपका मन अति आनंदित होगा। व्यवसाय में किए गए प्रयास सफल होंगे। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आपके तालमेल अच्छे रहने वाले हैं। भाग्य के बलबूते आपके मुश्किल से मुश्किल कार्य भी पूरे हो सकते हैं। सूर्यदेव के आशीर्वाद से सामाजिक स्तर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों के लिए समय शुभ रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपनी सोची हुई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का मन धर्म-कर्म के कार्यो में अधिक लगेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आप थोड़े हताश रह सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेते समय सोच-विचार करने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। शादीशुदा जिंदगी के लिए समय शुभ रहने वाला है। आप अपने कारोबार में कुछ नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे। जिससे आपका मुनाफा बढ़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपने कारोबार में बहुत सी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल में कुछ लोग आपके कामकाज में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। घर-परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ जरूरी कार्य पूरे होने की वजह से आपका मन खुश रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले सोच-विचार करना होगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी परंतु आमदनी के अनुसार आपको अपने खर्चों पर लगाम रखना होगा। जीवन साथी की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। आप कुछ नई योजना शुरू कर सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को कई उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। शादीशुदा जिंदगी में समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आपको अपने भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोचने की आवश्यकता है। कार्यस्थल में अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। आप कुछ मामलों को लेकर भावुक हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई चिंता बनी रहेगी। आपको अपने आत्मविश्वास का स्तर मजबूत बनाए रखना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। आप आर्थिक क्षेत्र में कुछ नए प्रयास कर सकते हैं। जिसका आपको उचित परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। काफी समय से रुके हुए कार्य आप पूरे करने की कोशिश करेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। पिता के साथ आपके अच्छे तालमेल रहने वाले हैं। आप अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद लेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक कार्यालय में अपने महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के बीच व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने वाले हैं। कार्यस्थल में आपका दबदबा बना रहेगा। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। आपको वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बनाएंगे, जिसमें परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सूर्य देव की कृपा से आपका आने वाला समय शानदार रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुझान बढ़ सकता है। आपको अपनी मेहनत का उचित लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है। कामकाज के तरीकों में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। घर-परिवार में चल रही अनबन समाप्त हो सकती है। घरेलू वातावरण शांतिपूर्ण रहने वाला है। आप अपने बच्चों की इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में मजबूती बनी रहेगी। सकारात्मक सोच की वजह से आप अपने हर कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। किसी दूर रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बढ़ सकता है। लव लाइफ आपकी बेहतर रहने वाली है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। फिजूलखर्ची होने की वजह से आप तनाव महसूस कर सकते हैं। कुछ जरूरी कामकाज को लेकर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कला और साहित्य को लेकर रुचि बढ़ सकती है। आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक हो सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय शुभ रहने वाला है। कुछ खास लोगों से बातचीत आगे बढ़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपने जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सूर्यदेव के आशीर्वाद से सामाजिक क्षेत्र में आपका अधिक प्रभाव रहेगा। आप अपने हर काम को ठीक प्रकार से अंजाम देंगे। जीवन साथी से मीठी नोकझोंक हो सकती है। आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है। आप अपने कार्यो को मन मुताबिक अंजाम देंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। जीवन साथी के साथ आपको अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। अचानक कार्य क्षेत्र में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आप अधिक चिंतित रहेंगे। आपको अपने करियर में प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आपको बाहर के खानपान से दूर रहना होगा।

Related Articles

Back to top button