धार्मिक

मकर संक्रांति पर इन 6 चीजों का करें दान, जीवन रहेगा सुखी, धन की नहीं होगी कमी

मकर संक्रांति का त्यौहार हर वर्ष 14 या 15 तारीख जनवरी के महीने में आता है। इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य इस दिन मकर राशि में आते हैं यानी राशि चक्र के “मकर राशि” के स्वागत के लिए यह त्यौहार मनाया जाता है। मकर संक्रांति हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। मकर संक्रांति का दिन बहुत ही शुभ होता है। इस दिन गंगा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। देशभर के अलग-अलग स्थानों पर मकर संक्रांति का त्यौहार अलग-अलग रूप और अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी अथवा जल कुंड में स्नान, दान-पुण्य जैसे कार्य किए जाते हैं। शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि यदि मकर संक्रांति के दिन कुछ विशेष चीजों का दान व्यक्ति करता है तो इससे दोगुना फल मिलता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मकर संक्रांति के दिन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए, इसके बारे में बताएंगे।

खिचड़ी का दान करने से जीवन में आएगी सुख-शांति

शायद आप लोगों को पता होगा कि मकर संक्रांति को खिचड़ी के पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन खिचड़ी प्रसाद के रूप में बांटने की परंपरा होती है। ऐसी मान्यता है कि अगर मनुष्य मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान करता है तो इससे जातक का जीवन सुख-शांति पूर्वक व्यतीत होता है। जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। खिचड़ी का दान करने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसीलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सुख-शांति आए तो खिचड़ी का दान मकर संक्रांति पर जरूर करें।

इन चीजों का दान करने से सूर्यदेव होंगे प्रसन्न

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो उस व्यक्ति को मकर संक्रांति के दिन गुड़ और तिल का दान जरूर करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गुड़ और तिल का दान किया जाए तो इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत बनती है, इतना ही नहीं बल्कि शनि भी मजबूत होता है। सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है और सभी कार्यों में कामयाबी हासिल होती है।

नमक का दान करने से बुरा समय हो जाएगा दूर

मनुष्य के जीवन में सुख के साथ दु:ख भी आते हैं परंतु जिन लोगों को अपनी परेशानियों से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। जिन लोगों का बुरा वक्त खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है तो उन लोगों को मकर संक्रांति के दिन नमक का दान जरूर करना चाहिए। इससे जल्दी बुरा समय दूर होगा।

काले तिल का दान

मकर संक्रांति पर तिल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। जिन लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है, उन लोगों के लिए मकर संक्रांति पर तिल का दान करना लाभदायक सिद्ध होता है। आप तांबे के बर्तन में काले तिल भर कर किसी निर्धन को दान करें, इससे शनि दोष दूर होता हैं और जीवन की परेशानियां दूर होंगीं। इस उपाय को करने से कार्य-व्यापार में लगातार सफलता हासिल होती है।

अनाज का दान

मकर सक्रांति पर आप निर्धन, असहाय और जरूरतमंदों को अनाज का दान करें। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इससे मां अन्नपूर्णा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में कभी भी धन-धान्य और अन्न की कमी नहीं रहती है।

घी का दान करने से मां लक्ष्मी की मिलेगी कृपा

अगर आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां चल रही हैं तो आप मकर संक्रांति के दिन घी का दान करें। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियों का शीघ्र ही समाधान होता है।

Related Articles

Back to top button