धार्मिक

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को लगाएंगे ये भोग तो जीवन में कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

दिवाली के दिन देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और इस दौरान देवी लक्ष्मी को विशेष भोग भी लगाया जाता है। ऐसे में मान्यता है कि अगर दिवाली के दिन लक्ष्मी मां को उनकी पसंद का भोग लगाया जाए, तो जीवन में उन्नति मिलती है।

हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को भोग लगाने की विशेष परंपरा है। हर कोई दिवाली पर अपनी श्रद्धा के अनुसार, भोग लगाता है। खैर, यहां हम आपको उन भोग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दिवाली के मौके पर लक्ष्मी मां को लगाने से आपकी मनोकामना पूरी हो जाएंगी।

नारियल

नारियल

हिंदू धर्म में नारियल का बहुत महत्व होता है। इसे लक्ष्मी मां का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में, यदि इस दिवाली आप नारियल का भोग लगाएंगे, तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आप चाहे तो नारियल की बर्फी या फिर लड्डू भी चढ़ा सकते हैं।

मखाना

मखाना

इस दिवाली अगर आप लक्ष्मी माता की कृपा पाना चाहते हैं, तो मखाने का भोग लगाना न भूलें। दरअसल, मखाना देवी मां के प्रिय कमल के फूलों के बीजों से तैयार किया जाता है, जिसकी वजह से मखाना उन्हें बहुत पसंद है। ऐसे में, आप चाहे तो मखाने की खीर या उसे देसी घी में हल्का तल के भी भोग लगा सकते हैं।

बताशे

बताशे

लक्ष्मी माता को चंद्रमा की बहन माना जाता है। कहा जाता है कि चंद्रमा को बताशे बहुत पसंद हैं। ऐसे में, बताशा लक्ष्मी मां को भी खूब पसंद है। आप चाहे तो बताशा देवी मां को भोग लगा सकते हैं। इसके अलावा, बताशे की कोई मिठाई भी बनाकर चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से लक्ष्मी मां की कृपा बरसेगी।

सिंघाड़ा व ककड़ी

शास्त्रों की माने तो लक्ष्मी माता व भगवान विष्णु जी का निवास स्थान सागर में है, जिसकी वजह से उन्हें जल में उगी हुई चीजे बहुत पसंद है। ऐसे में, आप चाहे तो इस दिवाली ककड़ी व सिंघाड़ा भी प्रसाद के रूप में चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो जाएंगी और आपके घर में कभी धन धान्य की कमी नहीं होगी।

मीठा पान

मीठा पान

देवी मां को मीठा पान बहुत पसंद है। ऐसे में, इस दिवाली आप मीठा पान चढ़ाना न भूलें। हालांकि, इस बात का खास ध्यान रखें कि पान का भोग सबसे आखिरी में लगाए। मतलब कि जब आप सारी चीज़ें चढ़ा लें, तो उसके बाद मीठा पान का भोग लगाएं। ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

Related Articles

Back to top button