धार्मिक

Rashifal 13 November: इस धनतेरस पर कुबेर खोलेंगे धन के द्वार, इन 4 राशि वालों पर होगी धनवर्षा

आज धनतेरस है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस पर खरीदारी करने का विशेष महत्व है। धनतेरस पर खरीदारी करने का विशेष महत्व है। धनतेरस का पर्व धन और स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है इस दिन धन के देवता कुबेर की उपासना की जाती है। हम आपको शुक्रवार 13 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 November 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज करियर और निजी संबंधों के क्षेत्र में अच्छी प्रगति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की सम्भावनाएं हैं। परिवार में सुख शांति का आलम रहेगा जिससे आप सुकून अवश्य महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा। किसी बड़े खर्चे से निपटने के लिए विशेष प्रयास कर सकते हैं। यदि आपके पास निवेश करने के लिए धन है तो यह सही समय है। सोना, चांदी, बर्तन, गहने, हीरा, वस्त्र आदि चीजें खरीदना शुभ होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज दोपहर से कार्य में प्रगति होगी। अत्यधिक खर्चे का समय चल रहा है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन मेहनत भी करनी पड़ेगी और अपने मन को काबू में रखना होगा। अपना ध्यान किसी ऐसे प्रस्ताव या निमंत्रण पर केंद्रित करें, जो आपके जीवन की कुछ चीजों को बदल सकता है। सभी वस्तुओं की खरीदारी से लाभ मिलेगा। वस्त्र और सोना खरीदना ज्यादा शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन की बाधाएं दूर होंगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज बेकार की बातें करने से परहेज करें। जीवनसाथी से पारिवारिक विचार विमर्श कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका थोड़ा सा कमजोर हो सकता है लेकिन आध्यात्मिक कार्य में आपका काफी मन लगेगा। संभव है कि आपको करियर से क्षेत्र में कोई उपलब्धि हाथ लग सकती है। आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। आज आपको इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। आज आपको वो प्रशंसा मिलेगी जिसकी आप अपेक्षा भी नहीं कर रहे थे। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है, जीवनसाथी किसी बात को मनवाने के लिए अड़ सकता है। आपने मेहनत से जो काम किया था उसका फल आपको अब मिलेगा। रोजगार में वृद्धि की संभावना हैं। राजनीति में आपको जानकारीपूर्ण होना होगा। बाज़ार से वस्त्र और आभूषण खरीद सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको कोई इनाम मिल सकता है। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। करियर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है, इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा। आपको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए। दूसरों के मामलों में दखल देने से आज बचें। मूल्यवान धातुओं से भी लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। गुस्सा न करें, याद रखें कि आप ठंडे दिमाग से ही परिस्थिति को संभाल सकते हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान दें और अपने बॉस की नजरों में बेहतर प्रदर्शन करें। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। कोई आवश्यक खरीदारी करना हो तो आप अपने परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम से करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आप बहुत कोशिश करके भी आप खर्चे को रोक नहीं पाएंगे। अपनों पर विश्‍वास बनाए रखें। आज किसी अधूरे पड़े काम की फिर से शुरुआत हो सकती है। कागजों पर दस्‍तखत करने से पहले जांच लें। अपनी सम्पूर्ण कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की सोचेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

भाग्य का साथ रहेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। धन खर्च होगा। मित्र अच्छा सहयोग देंगे। वाहन सावधानी से चलाएं और बहस से दूर रहें। दुर्घटना की आशंका दिख रही है। संभलकर रहें और कार्य करें। आज किसी छोटी-मोटी दावत में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। व्यक्तिगत रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। आपके तेवर सामान्य से कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो सकते हैं। जमीन, घर आदि का सौदा करने के लिए दिन अच्छा हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वाले आज अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्ती भरी योजना बनाएँ। कानूनी विवादों से सावधान रहें। कोई नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। मेहनत के अनुपात में ही लाभ भी मिलेगा। प्रयास करते रहें। सफलता आपके कदमों में होगी। आपको जीवन का हर मोड़ पर सफलता हासिल होगी। ऋण के लेनदेन को लेकर मन में चिंता रहेगी। वाहन, बिजली उपकरण, तांबा, पीतल, बर्तन, खरीद सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

विवाहित जोड़ों के लिए एक औसत दिन आपकी ज़िम्मेदारियों के अनुसार आपको व्यस्त रखेगा। सरकारी लोगों से आज काम निकालना आसान रहेगा। नौकरीपेशा को अधिकारी वर्ग से प्रशंसा मिलेगी। नए लोगों से परिचय आपको लाभ दे सकता है। धन का लाभ मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें। सोना, चांदी, वाहन, आभूषण खरीद सकते हैं। आज आपको कोई भी पुरानी चीज खरीदने से बचना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज स्थानीय भागदौड़ तो रहेगी परन्तु बाहर की यात्रा का कार्यक्रम टाल देना ही उचित है। व्‍यापारियों को आज धन के मामले में भी लाभ होगा। दैनिक कामकाज में गति लाने के लिए आपको तेज गति से निर्णय लेने होंगे। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। छोटे भाई-बहन आपसे राय मांग सकते हैं। जमीन, मकान, प्लॉट आदि खरीदने के लिए यह तिथि शुभ है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी, साथ ही आपके काम भी सफ़ल होंगे। भाग्य आपका साथ दे रहा है। थोड़ी सी मेहनत से काम भी सधेगा और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। धन निवेश अथवा स्थिर सम्पत्ति के बारे में कोई फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों और अपनों से विचार-विमर्श अवश्य करें। जो लोग आपसे भावनात्मक रूप से जुड़े हैं, वे आपकी मदद करेंगे। बच्चे प्रसन्नता के स्रोत रहेंगे। कम्प्यूटर, बर्तन आदि खरीद सकते हैं।

आपने Rashifal 13 November 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 November 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 November 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : घर ले आएं चांदी का हाथी, धनलाभ की चाहत हो जाएगी पूरी, करियर में मिलेगी सफलता, जानिए सही तरीका

Related Articles

Back to top button