20 नवंबर को गुरु कर रहा है राशि परिवर्तन, बदल जाएगी इन दो राशि के जातकों की किस्मत

गुरु ग्रह 20 नवंबर को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहा है और गुरु के इस गोचर से मकर राशि के जातकों का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार गुरु का गोचर कुंडली के तीसरे भाव में होने वाला है और इस स्थान को पराक्रम माना गया है। यानी गुरु का ये राशि परिवर्तन मकर राशि के लिए उत्तम साबित होगा और इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिलेगा।
आय में होगी वृद्धि
गुरु के मकर राशि में गोचर करने से इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा। इस परिवर्तन से नौकरीपेशा और व्यापारी को आर्थिक लाभ मिलेगा और उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वैवाहिक जीवन रहेगा उत्तम
मकर राशि से नाता रखने वाले लोगों के वैवाहिक जीवन पर गुरु के गोचर का शुभ असर देखने को मिलेगा। पति और पत्नी के बीच प्रेम बढ़ जाएगा। हर कार्य में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ में ही पारिवारिक जीवन भी अच्छे से गुजरेगा। बच्चों से लाभ प्राप्ति होगी और घर में खुशियों का माहौल होगा।
सेहत रहेगी दुरुस्त
मकर राशि के लोगों की सेहत सही बनीं रहेगी। इस राशि के जातक अगर किसी बीमारी से परेशान हैं तो वो बीमारी दूर हो जाएगा। यानी सेहत की नजर से भी ये गोचर मकर राशि के लोगों के लिए सही साबित होने वाला है। इस राशि के लोग दान धर्म के कार्य ज्यादा करें। ऐसा करने से पुण्य की अधिक प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि पर भी पड़ेगा अच्छा असर –
20 नवंबर को मकर राशि में ये ग्रह प्रवेश करेगा और इस राशि में 6 अप्रैल 2021 तक स्थित रहेंगे। मकर राशि के साथ ही गुरु का ये राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी काफी शुभ होगा। तो आइए जानते हैं गुरु के इस गोचर का वृश्चिक राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
गुरु के गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को हर क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। ये जो भी कार्य शुरू करेंगे उसमें सफल ही रहेंगे। इसलिए वृश्चिक राशि के लोग अगर किसी नए कार्य को शुरू करने का विचार कर रहे हैं। तो उनके लिए ये समय उत्तम है और वो 20 नवबंर के बाद नए कार्य को शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा वृश्चिक राशि के लोगों को धन लाभ भी होगा।