रंगोली और फुलझड़ी के साथ ऐसे दिवाली मना रही संध्या बींदड़ी, Video हुआ वायरल

इन दिनों पूरे देश में दिवाली का महोल है। हर कोई अपने परिवार के साथ फूल एन्जॉय कर रहा है। ‘दिया और बाती हम’ की संध्या बिंदड़ी यानि दीपिका सिंह (Deepika Singh) भी इससे अछूती नहीं रही। कल 12 नवंबर धनरेरस के मौके पर उन्होंने अपने बेटे संग बहुत एन्जॉय किया। इस दौरान वे फुलझड़ियाँ जलाती दिखी। इसके साथ ही उन्होंने अपने घर बनी रंगोली भी दिखाई।
दीपिका ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘आप सभी को धनतेरस की ढेर सारी बढ़ाईयां।’ फैंस दीपिका के इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। अभी तक इसे 20 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि दीपिका इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपने निजी जीवन से जुड़े वीडियोज़ और फोटोज़ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी भतीजी (देवर की बेटी) अंकिता को एक साल का होने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने अपनी भतीजी का एक क्यूट वीडियो भी इंस्टाग्राम पर साझा किया।
View this post on Instagram
इस वीडियो में दीपिका की भतीजी अन्य बच्चों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आई। इसके अलावा दीपिका ने एक अन्य वीडियो भी साझा किया है जिसमे वे अपने परिवार के साथ एक त्योहार मनाते दिखाई दे रही हैं। इसमें उनका संस्कारी लुक फैंस को देखने को मिला।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने 2011 में ‘दीया बाती और हम’ सीरियल में संध्या राठी का रोल किया था। इस किरदार ने उन्हें घर घर फेमस बना दिया। वे सबकी चहेती बहू बन गई। उन्हें देख सभी महिलाएं यही सपना देखती थी कि उनके घर भी संध्या जैसे बहू आए।
‘दीया बाती और हम’ के अलावा दीपिका 2018 में ‘द रियल सोलमेट’ नाम की एक वेब सीरीज में भी दिखाई दी थी। वहीं हम उन्हें कलर्स टीवी के शो ‘कवच…महाशिवरात्रि’ में भी देख चुके हैं।
वर्तमान में दीपिका शादीशुदा हैं और उनका एक प्यार बेटा भी है। दीपिका ने ‘दीया बाती और हम’ के डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी रचाई है। सेट पर ही उन्हें प्यार हो गया था। दोनों ने 2 मई 2014 को शादी की थी। फिलहाल ये दोनों एक सुखद जीवन बीता रहे हैं।
वैसे आपको दीपिका सिंह की दिवाली कैसी लगी?