विशेष

सेक्स रैकेट में सामने आया टीवी एक्ट्रेस का नाम, लड़कियों की कर रहे थे तस्करी 

 

अपराधों परनकेल कसने के लिए गोवा पुलिस एक्शन मोड़ में आ चुकी हैैं। हाल ही में गोवा पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दा फाश कर कई मासूम लड़कियों की जान बचाई हैं। असल में इस सेक्स रैकेट के दौरान लड़कियों की तस्करी की जा रही थी। इस सेक्स रैकेट में एक टीवी एक्ट्रेस का भी नाम सामने आया हैं।

टीवी एक्ट्रेस का नाम भी आया सामने

असल में गोवा पुलिस ने पणजी के पास संगोलदा गांव में चल रहे इस घिनौने काम का पर्दा फाश किया हैं। पुलिस ने यहां से लड़कियों की सप्लाई करने वाले एक दलाल के साथ एक टीवी एक्ट्रेस को भी गिरफ्तार किया है। इस एक्ट्रेस के साथ दो अन्य लड़कियां भी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

पहचान के तौर पर पुलिस ने बताया है कि दो लड़कियां मुंबई की रहने वाली है, जबकि एक अन्य महिला हैदराबाद की रहने वाली है। गोवा पुलिस की क्राइम विभाग ने पणजी के पास सांगोल्डा गांव में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक टीवी एक्ट्रेस समेत 3 महिलाओं को मुंबई से छुड़ाया है।

अपराधी को पकड़ने के लिए बिछाया जाल

मामले मे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले को लेकर गोवा पुलिस ने बताया कि हाफिज सैयद बिलाल नाम का आदमी वेश्यावृत्ति की गतिविधियों में लिप्त था। इस बात की सुचना मिलते ही पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर इस अपराधी को पकड़ने के लिए जाल बुना था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बताया है कि हैदरबाद के रहने वाले आरोपी ने संगोलदा गांव के पास 50 हजार रुपए में सौदा तय किया था। जिसके तहत वे 17 मार्च को संगोलदा गांव पहुंचे थे। जहां पुलिस ने उन्हें आरोपी समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी भी जांच कर रही है। पुलिस को आशंका हैं कि इस सेक्स रैकेट से जुड़े कई अहम नामों का खुलासा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button