मनोरंजन

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में इन कलाकारों ने की शिरकत, मौनी रॉय ने तो लूट ली महफिल

सीरियल क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर अक्सर पार्टी  ऑर्गेनाइज करवाती रहती हैं। उनकी पार्टी इंडस्ट्री की जानी मानी पार्टियों में से एक होती है। इसी कड़ी में एकता कपूर ने हाल ही में दिवाली की पार्टी होस्ट की, जिसमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां पहुंचीं।

प्रोड्यूसर एकता कपूर ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कई मशहूर कलाकारों ने चार चांद लगा दिए। हालांकि, इस पार्टी से पहले कहा जा रहा था कि इस बार कोरोना की वजह से एकता कपूर पार्टी का आयोजन नहीं करेंगी लेकिन उन्होंने पार्टी होस्ट किया और सितारों ने इसका जमकर लुफ्त भी उठाया।

एकता कपूर अपने फ्रैंड्स से मिलने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं, जिसकी वजह से उन्होंने दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में हिना खान, अनीता हसनंदानी, मौनी रॉय, शब्बीर आहलूवालिया समेत कई सितारे शामिल हुए। इन सितारों ने पूरी महफिल लूट ली।

1. मौनी रॉय

मौनी रॉय

एकता कपूर की स्पेशल दोस्तों की लिस्ट में मौनी रॉय का नाम टॉप पर है। लिहाजा मौनी रॉय को भी एकता कपूर ने अपनी दिवाली पार्टी में बुलाया था। पार्टी में मौनी रॉय पूरी तरह से दिवाली के रंग में रंगी हुई दिखीं। इतना ही नहीं, जैसे ही मौनी रॉय पार्टी में पहुंची, वैसे ही सबकी निगाहें उन पर टिक गई।

मौनी रॉय

मौनी रॉय की ड्रेस की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का लहंगा मल्टीकलर शॉर्ट चोली के साथ पहना था। इसके साथ ही उन्होंने गले में व्हाइट, गोल्ड और ग्रीन कलर का हैवी नेकपीस पहना, जोकि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। ऐसे में, अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

2. अनीता हसनंदानी

अनीता हसनंदानी एकता कपूर की फेवरेट एक्ट्रेस मानी जाती हैं। यही वजह है कि उन्हें दिवाली पार्टी में एकता कपूर ने इनवाइट किया। बता दें कि अनीता हसनंदानी मम्मी बनने वाली हैं। ऐसे में, वे पार्टी में अपने पति रोहित के साथ पहुंची और जमकर मस्ती भी की।

पार्टी में अनीता ने सिंपल ड्रेस पहनी थी। हालांकि, उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए ग्रीन और व्हाइट कलर के लंबे इयररिंग्स पहने थे। साथ ही उन्होंने अपने बालों को टाइट बांधा हुआ था, जिसमें वे बहुत खूबसूरत लग रही थी।

3. हिना खान

हिना खान

टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। हिना अपने लुक्स की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में, जब भी हिना किसी पार्टी में जाती हैं, तो पूरी महफिल लूट लेती हैं। ऐसा ही कुछ एकता कपूर की दिवाली पार्टी में भी हुआ।

दिवाली पार्टी में अगर हिना खान के लुक की बात की जाए तो उन्होंने व्हाइट कलर का सूट और व्हाइट मोजरियां पहनीं थी, जिसमें बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

4. करण जौहर

करण जौहर

इंडस्ट्री में कोई पार्टी हो और करण जौहर इनवाइट न हो, ऐसा तो बहुत कम देखने को मिलता है। साथ ही करण जौहर एकता कपूर के खास दोस्त भी माने जाते हैं। ऐसे में, करण जौहर का पार्टी में आना तो बनता ही है। बता दें कि करण जौहर ने पार्टी में पूरी महफिल लूट ली।

याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही करण जौहर ने अपने घर दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। हालांकि, उन्होंने भव्य पार्टी का आयोजन नहीं किया था। दरअसल, इस बार कोरोना की वजह से दिवाली पार्टी देने में सितारे हिचकिचा रहे हैं।

5. मृणाल ठाकुर

मृणाल ठाकुर

‘सुपर 30’ फेम एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी एकता के दिवाली पार्टी में शामिल हुई। इस पार्टी में वे बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि मृणाल ठाकुर को बहुत कम पार्टियों में देखा जाता है, लेकिन इस दिवाली पार्टी में वे कमाल की खूबसूरत लग रही थी।

मृणाल ठाकुर की ड्रेस की बात करें तो उन्होंने गोल्डन और मेहरून कलर की साड़ी पहनी थी। इसके साथ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए गले में चौकर हार पहना था, जिसकी वजह से उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए थे।

6. करण पटेल और अंकिता भार्गव

करण पटेल और अंकिता भार्गव

टेलीविजन की दुनिया में मिस्टर रमन भल्ला के नाम से मशहूर करण पटेल दिवाली पार्टी में अपनी पत्नी संग पहुंचे। इस पार्टी में करण हमेशा की तरह ट्रेडिशनल लुक में ही नजर आए। बता दें कि करण ने बांधनी प्रिंट का ब्राउन कुर्ता-पायजामा था, जिसमें वे बहुत हैंडसम लग रहे थे।

बात अगर करण पटेल की पत्नी अंकिता भार्गव की करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वे बला की खूबसूरत लग रही थी। इतना ही नहीं, दोनों एक दूसरे के साथ परफेक्ट लग रहे थे। ऐसे में, अब इनकी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

7. शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल

शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में चार चांद लगाने के लिए शब्बीर अहलूवालिया अपनी पत्नी कांची कौल के साथ पहुंचे। पार्टी में शब्बीर ने ब्लू और व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना था, जिसमें वे बहुत हैंडसम लग रहे थे। बता दें कि शब्बीर को इंडस्ट्री का हैंडसम हंक कहा जाता है।

8. हरलीन सेठी

हरलीन सेठी

वेबसीरिज़ ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ फेम हरलीन सेठी भी एकता कपूर की दिवाली पार्टी का हिस्सा बनीं। इस पार्टी में हरलीन सेठी ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी, जो बहुत सिंपल थी, लेकिन उनका लुक बहुत अट्रैक्टिव था। दरअसल, हरलीन सेठी देखने में बहुत खूबसूरत हैं।

बताते चलें कि हरलीन अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं, हरलीन हर ड्रेस में बहुत खूबसूरत लगती हैं, जिसकी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है।

9. सनाया ईरानी – मोहित सहगल

टीवी सीरियल नागिन 5 में नजर आ रहे मोहित सहगल अपनी खूबसूरत पत्नी सनाया ईरानी के साथ पार्टी में पहुंचे। इस पार्टी में मोहित सहगल ने जमकर रौनक बढ़ाई। दोनों ही एक दूसरे के साथ परफेक्ट लग रहे थे।

10. करिश्मा तन्ना और उर्वशी ढ़ोलकिया

करिश्मा तन्ना और उर्वशी ढ़ोलकिया

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपनी मम्मी के साथ एकता कपूर के घर बाहर दिखाई दिखीं।  बता दें कि करिश्मा ने पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वे बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

वहीं एकता की पुरानी कोमोलिका ऊर्फ उर्वशी ढोलकियां की बात करें, तो वे भी बहुत खूबसूरत लग रही थी। दरअसल, उर्वशी देखने में बहुत खूबसूरत हैं, जिसकी वजह से उन पर हर ड्रेस जंचती है।

Related Articles

Back to top button