धार्मिक

3 ग्रहों ने चली गजब चाल, एक ही राशि में कर रहे गोचर, देंगे तीन गुना लाभ, इन राशियों की होगी मौज

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। जब कोई ग्रह किसी राशि में गोचर करता है तो उसका सीधा प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। विशेष स्थिति में एक से अधिक ग्रह एक ही राशि में गोचर कर जाते हैं। इससे विशेष योग बनते हैं जिनका लाभ कुछ खास राशियों को होता है। दिसंबर माह में ऐसा ही एक खास योग बन रहा है।

3 दिसंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं भोग विलास और भौतिक सुख –सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र का भी 5 दिसंबर को धनु राशि में गोचर हो चुका है। वहीं ग्रहों के राजा सूर्य 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में तीन ग्रहों का धनु राशि में गोचर 5 राशियों के अच्छे दिन लाएगा।

मिथुन राशि


बुध, शुक्र और सूर्य का धनु राशि में गोचर होना मिथुन राशि के जातकों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। आपको दिसंबर में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। धन की आवक भी इस महीने बढ़ जाएगी। पैसा कमाने के नए अवसर मिलेंगे। पुराना अटका हुआ धन वापस आ जाएगा। बिजनेस में लाभ और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। विदेश यात्रा हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

तीन बड़े ग्रहों का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाएगा। इनकी लाइफ के सभी दुख खत्म हो जाएंगे। शत्रु आपके सामने हार मान लेगा। कुंवारे बैठे लोगों का विवाह हो सकता है। संतान की ओर से सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। घर में मांगलिक काम हो सकते हैं। तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं दूर घूमने फिरने जा सकते हैं।

मकर राशि

बुध, शुक्र और सूर्य का एक ही महीने में धनु राशि में प्रवेश करना मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा। इन्हें नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में मुनाफा मिलेगा। किसी रिश्तेदार से धन की प्राप्ति हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी। समान में मान सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके फैन बन जाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होगा।

कुंभ राशि

बुध, शुक्र और सूर्य का धनु राशि में प्रवेश करना कुम्भ राशि का भाग्य बदल देगा। किस्मत इनके उपर मेहरबान रहेगी। भगवान का आशीर्वाद इनके साथ रहेगा। बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। घर में पैसों की कोई दिक्कत नहीं होगी। परिवार में सुख और खुशी का माहौल रहेगा। करियर को लेकर बड़ी खुशखबरी मिलेगी। छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा। पुराने रोग खत्म हो जाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे।

मीन राशि

तीन ग्रहों का एक ही राशि में गोचर का होना मीन राशि के लिए खुशहाली और तरक्की लेकर आएगा। आपके जीवन में एक के बाद एक कई सुख आएंगे। भौतिक सुख सुविधाएं बढ़ जाएगी। आप लग्जरी लाइफ का आनंद लेंगे। पैसों की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। लाइफ में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है। ये आपकी लाइफ में पॉजिटिव बदलाव लाएगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। विदेश यात्रा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button