मनोरंजन

वीडियो: अक्षय कुमार ने डांस प्लस थ्री के स्टेज पर दिखाया ऐसा कमाल कि देखकर हो जायेंगे हैरान

मुंबई: अक्षय कुमार को ऐसे ही नहीं खिलाड़ी कुमार नाम मिला है। सच में अक्षय कुमार खिलाड़ी हैं, इस बात को उन्होंने समय-समय पर साबित भी किया है। अक्षय कुमार का नाम आते ही केवल लड़कियों के ही नहीं लड़कों के दिल की धड़कनें भी बढ़ जाती हैं। अक्षय कुमार देश के लाखों युवाओं के आदर्श हैं। कई लोग तो अक्षय कुमार की तरह ही बनना चाहते हैं।

थाईलैंड से ली मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग:

अक्षय कुमार किसी फ़िल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक नहीं रखते हैं। वह एक बहुत ही साधारण परिवार के रहने वाले हैं। शुरूआती दिनों में अक्षय कुमार गहनें बेचा करते थे। उसके बाद ये थाईलैंड चले गए और वहाँ से विधिवत मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली। थाईलैंड में अक्षय एक रेस्तरा में काम भी करते थे। कुछ साल वहाँ रहने के बाद ये भारत आये।

खुद नहीं पता था बनने वाले हैं सुपरस्टार:

भारत आने के बाद इन्होने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमानी शुरू की। खुद इन्हें भी नहीं पता था कि यह आने वाले दिनों में सुपरस्टार बनने वाले हैं। आज अक्षय कुमार क्या हैं, किसी को बताने की जरुरत नहीं है। जब देश के सैनिकों के बारे में कोई बात नहीं करता है, उस समय यह सैनिकों की मदद करते हैं। केवल सैनिकों की ही नहीं बल्कि देश के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी अक्षय आगे रहते हैं।

उम्र का असर नहीं पड़ने देते दिलो-दिमाग पर:

हालांकि अक्षय कुमार भले ही 49 साल के हो गए हों, लेकिन उम्र का असर ना ही उनके चेहरे पर और ना ही उनके मन पर असर पड़ता है। आज भी वह खुद को एक खिलाड़ी ही मानते हैं। आज भी अक्षय कुमार ऐसे-ऐसे स्टंट कर लेते हैं, जिसे आज के समय के नौजवान भी करने से कतराते हैं। आजकल यू-ट्यूब पर अक्षय कुमार का एक ऐसा ही वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है। जिसमें उनके करतब देखकर आप दाँतों तले अपनी ऊँगली दबा लेंगे।

बिच्छू चाल चलकर कर दिया सबको हैरान:

दरअसल अक्षय कुमार स्तर प्लस के डांस शो डांस प्लस थ्री में अपनी फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ गए हुए थे। तभी एक स्टेज पर आया हुआ लड़का अक्षय कुमार से कुछ करतब करने के लिए कहता है। यह सुनाते ही अक्षय तुरंत स्टेज पर पहुँच जाते हैं और बिच्छू की चाल चलकर दिखाते हैं। उन्हें यह करते देख सभी लोग खड़े होकर तालियाँ बजाने लगते हैं।

वीडियो देखें:

Related Articles

Back to top button