धार्मिक

अंगूठे के आकार में छिपे हैं इंसान के स्वभाव से जुड़े राज, जानिए क्या कहता है आपका अंगूठा?

हर किसी के हाथ का आकार अलग अलग होता है, इसी के साथ साथ हाथों के अंगूठे के आकार व लंबाई भी अलग अलग होती है। समुद्र शास्त्र के अनुसार हाथों की रेखाएं व अंगूठे के आकार की लंबाई इंसान के पसंद, नापसंद, स्वभाव और व्यवहार के बारे में सब कुछ बयां करते हैं। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में आपको अंगूठे के आकार के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं, आखिर अंगूठे के आकार क्या कहते हैं…

छोटा और मोटा अंगूठा

छोटा और मोटा अंगूठा

जिन लोगों का अंगूठा छोटा व मोटा होता है, उन्हें जीवन में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार ऐसे अंगूठे अशुभ होते हैं। इन लोगों को छोटी छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है, जो आगे चलकर इनके लिए हानिकारक सिद्ध होता है। इनको अपने गुस्सैल व्यवहार के चलते जिंदगी में काफी कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं।

लचीला अंगूठा

लचीला अंगूठा

अगर आपका अंगूठा लचीला है तो आप बहुत ही लकी हैं। ऐसे लोग किसी भी मौके का फायदा उठाने से नहीं चूकते हैं। साथ ही ये किसी भी परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं और कठिनाइयों से भागने के बजाए ये उसका डटकर सामना करते हैं। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहती है और इन्हें जीवन में कभी धन धान्य की कमी महसूस नहीं होती। हां लेकिन ये लोग फिजूल की चीजों में अपना काफी धन लुटा देते हैं।

सख्त अंगूठा

अंगूठा

जिन लोगों का अंगूठा सख्त होता है, वे स्वभाव से भी बेहद सख्त होते हैं। ये अगर किसी चीज को पाने की ठान लें तो ये उसे पाकर ही मानते हैं। साथ ही इनका दिमाग भी बहुत ही तेज होता है, ऐसे में ये किसी भी काम को करने से पहले उसकी योजना जरूर बना लेते हैं और योजना के तहत ही कार्य करने में भरोसा करते हैं।

ऊपरी भाग से मोटा अंगूठा

मोटा अंगूठा

समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का अंगूठा ऊपर की ओर से ज्यादा मोटा होता है, वो बेहद ही चालाक और बुद्धिमान होते हैं। साथ ही ये लोग हमेशा हर काम में अपना भला ही सोचते हैं। ऐसे में ये कहा जाना गलत नहीं होगा कि ये लोग स्वार्थी किस्म के होते हैं और इनसे थोड़ी दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए।

लंबा अंगूठा

लंबा अंगूठा

जिन लोगों का अंगूठा ज्यादा लंबा होता है वे बेहद ही लकी होते हैं। ऐसे लोग तेज बुद्धि के मालिक होते हैं और बड़ी से बड़ी समस्या को आसानी से हल कर लेते हैं। इसी गुण के चलते समाज में इन्हें ख्याति मिलती है।

Related Articles

Back to top button