बीमार बीवी से मिलने नहीं दिया तो हॉस्पिटल के सामने बैठ 81 साल के दादा किया ये काम, देखें Video

एक सच्चा प्यार वही होता है जिसकी चाहत बुढ़ापे तक भी कम नहीं होती है। अपनी अंतिम सांस तक अपने पार्टनर को प्यार और केयर करना एक सच्चे प्यार की निशानी होता है। ऐसे में सोचिए क्या होगा जब आपका सच्चा प्यार हॉपसीटल में भर्ती हो और आपको उससे मिलने की इजाजत न दी जाए। यकीनन ये बहुत ही मुश्किल हालात होंगे।
अब ऐसा ही कुछ इटली के Castel San Giovanni शहर में देखने को मिला। यहां 81 वर्षीय स्टेफन बोजिनी की पत्नी हॉस्पिटल में एडमिट थी। लेकिन अप्सटल प्रशासन ने उन्हें हॉस्पिटल के अंदर घुसने की इजाजत नहीं दी। ऐसे में वे खुद को असहाय महसूस कर रहे थे। उन्हें अपनी पत्नी के लिए कुछ करना था।
फिर स्टेफन ने अपना दिमाग चलाया और हॉस्पिटल के बाहर ही चेयर लगाकर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने अपनी बीवी को खुश करने के लिए सड़क पर बैठकर अकॉर्डीअन (वाद्य यंत्र) बजाया। इस अकॉर्डीअन पर उन्होंने अपनी बीवी का पंसदीदा गीत Spanish Eyes बजाया।
संगीत मन को शांति और सुकून देने वाला होता है। इसे सुनकर आप अपने सभी टेंशन भूल जाते हैं। कई अध्ययनों से ये भी पता चल है कि संगीत सुनने से इंसान की सेहत अच्छी रहती है। शायद यही वजह थी कि इस 81 साल के बूढ़े शख्स ने अपनी बीवी को जल्द ठीक करने के लिए उसका पसंदीदा संगीत बजाकर सुनाया।
जब 81 वर्षीय अंकल संगीत बजा रहे थे तो उनकी वाइफ हॉस्पिटल की खिड़की से उनको निहार रही थी। ये नजरा सच में बहुत ही दिल छू लेने वाला था। इस पूरी घटना को एक शख्स ने कमेरे में भी कैद कर लिया। अब इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को फेसबूक पर Valerio Marangon नाम के यूजर ने साझा किया है। यह अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसने भी इस वीडियो को देखा उसने इस बूढ़े इश्क की तारीफ ही की। बताया जा रहा है कि अंकल इटली की आर्मी से रिटायर्ड हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें हॉस्पिटल में इसलिए नहीं जाने दिया क्योंकि वह अपसताल कोविड 19 मरीजों का इलाज करता है। ऐसे हॉस्पिटल में सामान्य और स्वस्थ लोगों को अपने परिजनों से मिलने की अनुमति नहीं होती है।