बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों की बेटियों का नहीं चल सका पर्दे पर जादू, मां थी सुपरहिट

60 और 70 का दशक बॉलीवुड इंडस्ट्री का स्वर्ण युग कहा जाता है। इस दौर में माला सिन्हा, तनुजा, शर्मिला टैगौर, हेमा मालिनी और डिंपल कपाड़िया जैसे कई अभिनेत्रियों का राज रहा है। इन सभी अभिनेत्रियों ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि अपनी खूबसूरती से भी फिल्मी पर्दे पर जादू बिखेरा है। साथ ही दर्शकों का भी इन्हें बखूबी प्यार मिला।
गुजरे जमाने की इन अभिनेत्रियों ने भले ही अपने जमाने में फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया हो, मगर इनकी बेटियां बॉलीवुड में सफल नहीं हो सकीं। इन अभिनेत्रियों के बेटियों पर फ्लॉप का तमगा लग गया। आइये जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल…
तनुजा- तनीषा

70 के दशक की बेहतीन अदाकारओं में से एक तनुजा की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम काजोल और छोटी बेटी का नाम तनीषा है। काजोल ने तो अनपी कलाकारी के दम पर बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लिया, मगर छोटी बेटी तनीषा कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं। तनीषा, फिल्मी दुनिया में सफलता अर्जित कर पाने में हमेशा विफल रहीं।
माला सिन्हा- प्रतिभा
गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री माला सिन्हा का एक जमाने में सिक्का चलता था। प्रतिभा, उन्हीं अभिनेत्री की बेटी हैं मगर वो अपना जादू बिखेरने में नाकाम रहीं। प्रतिभा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 1992 में फिल्म मेरे महबूब से की थी। मगर ये फिल्म कुछ खास नहीं रही, यही नहीं बल्कि उनकी अन्य फिल्में भी फ्लॉप ही साबित हुईं।
अपने फ्लॉप करियर को देखते हुए प्रतिभा ने साल 2000 में हमेशा के लिए फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि उनकी मां माला सिन्हा को इस बात का हमेशा गम रहा।
हेमा मालिनी- ईशा देओल
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अभिनेता धर्मेंद्र से साल 1980 में शादी की थी। इस कपल की दो बेटियां अहाना देओल और ईशा देओल हुईं। खैर, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का स्टारडम कितना बड़ा था, ये तो आप सभी को पता ही होगा। मगर उनकी बेटी ईशा देओल अपने माता पिता के स्टारडम को सम्हाल नहीं पाईं।

ईशा ने फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म ने तो बड़े पर्दे पर ठीक ठाक ही प्रदर्शन कर लिया था, मगर समय के साथ साथ उनकी डिमांड बॉलीवुड में कम होती चली गई।
मुनमुन सेन -रिया सेन
मशहूर अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटी रिया सेन जिन्होंने न सिर्फ हिंदी बल्कि बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। रिया अक्सर अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने अपने इसी अवतार से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की थी, मगर रिया की ये कोशिश नाकाम साबित हुई।

बता दें कि रिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 1991 में फिल्म विषकन्या से की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। इसके बाद बॉलीवुड की कई फिल्मों में उन्होंने काम किया, मगर उन पर हमेशा से ही एक फ्लॉप हीरोइन का ही तमगा लगा रहा।
सलमा आगा – साशा आगा

फिल्म निकाह से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी साशा आगा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वो भी फिल्मों में फ्लॉप साबित हुईं। हालांकि उन्होंने फिल्म औरंगजेब से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और ये फिल्म हिट भी हुई, मगर इसके बाद साशा आगा जैसे गायब ही हो गईं।
शर्मिला टैगोर- सोहा अली खान
80 के दशक की सबसे सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार शर्मिला टैगौर भी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए मशहूर थीं। उनके नयन नक्श और हाव भाव पर्दे पर देखकर लोग उन पर फिदा हो जाते थे। वहीं उनकी बेटी सोहा अली खान का फिल्मी करियर एकदम फ्लॉप रहा।

सोहा के फिल्मी करियर की बात की जाए तो उन्होंने साल 2004 में फिल्म दिल मांगे मोर से अपने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने रंग दे बसंती और महल जैसी कई फिल्मों में काम किया। मगर वो सफलता के शिखर को नहीं छू पाईं।
डिंपल कपाड़िया – ट्विंकल खन्ना, रिंके खन्ना
सुपरस्टार राजेश खन्ना और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की दो बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंके खन्ना हैं। सुपरस्टार खानदान में पैदा होने और एक सुपरस्टार से शादी करने के बावजूद ट्विंकल खन्ना कभी सुपरस्टार नहीं बन पाईं। हालांकि ट्विंकल ने बॉलीवुड के कई फिल्मों में काम जरूर किया, मगर वो फ्लॉप ही रहीं।
ट्विंकल खन्ना अब अपना पूरा समय अपने परिवार को ही देती हैं। इन दिनों ट्विंकल लेखन की दुनिया में अपना करियर तलाश रही हैं। वहीं डिंपल की दूसरी बेटी रिंके खन्ना ने भी बॉलीवुड में अपने हाथ आजमाए थे, मगर वो भी चल नहीं पाई।रिंके अब विदेश में रहती हैं।