धार्मिक

राशि के अनुसार दिवाली की रात ऐसे करें मंत्रों का जाप, देवी लक्ष्मी जल्द पधारेगी

दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि एक बार जो व्यक्ति देवी लक्ष्मी को प्रसन्न कर देता है उसे फिर कभी जीवन में धन की कमी नहीं होती है। इसलिए आज हम आपको आपकी राशि के अनुसार कुछ खास मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हें दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के समय जपने से धन लाभ होगा।

इन मंत्रों को जपने का एक खास तरीका होता है जो इस प्रकार है। दिवाली की रात 12 बजे के बाद ही आप इन मंत्रों का उच्चारण करें। जाप स्टार्ट करने से पहले पूर्व दिशा में अपना मुंह कर लें और वहां गाय के शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें। ध्यान रहें कि ये दीपक आपके मंत्र के जाप तक जलते रहना चाहिए।

इस मंत्र को आप कुश (एक प्रकार की घास) के आसन पर बैठकर जपें। इसके आपको कम से कम 11 माला के जाप जपने होंगे। मंत्र जपने के लिए आप स्फटिक की माला का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एक बार मंत्र का जाप समाप्त हो जाए तो माला को पूजा स्थल पर ही रखे रहने दें।

चलिए अब जानते हैं कि राशि के अनुसार आपको कौन सा मंत्र बोलना है।

मेष राशि: इस राशि के जातक ‘ऊं ऐं क्लीं सौ:’ मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि: इस राशि वाले ‘ऊं ऐं क्लीं श्रीं’ मंत्र को जपें।

मिथुन राशि: इस राशि के लोगों को दिवाली पर ‘ऊं क्ली ऐं सौ:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्क राशि: इस राशि में आने वाले लोग ‘ऊं ऐं क्ली श्रीं’ मंत्र को माला के साथ जपें।

सिंह राशि: ये राशि के लोग ‘ऊं ह्रीं श्रीं सौ:’ मंत्र का उच्चारण करें।

कन्या राशि: इन्हें ‘ऊं श्रीं ऐं सौ:’ मंत्र जपना चाहिए।

तुला राशि: यह ‘ऊं ह्रीं श्रीं सौं’ मंत्र जपकर मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: यह लोग ‘ऊं ऐं क्लीं सौ:’ मंत्र को दिवाली की रात जपें।

धनु राशि: इस राशि के जातक दिवाली की रात ‘ऊं ह्रीं क्लीं सौ:’ मंत्र का उच्चारण करें।

मकर राशि: आप लोग ‘ऊं ह्रीं क्लीं ह्रीं श्रीं सौ:’ मंत्र का उच्चारण करें।

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए ‘ऊं ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं’ मंत्र का जाप करना लाभकारी रहेगा।

मीन राशि: इन्हें दिवाली की रात मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊं ह्रीं क्लीं सौ:’ मंत्र जपना चाहिए।

आशा करते हैं कि इन मंत्रों के जाप से आप सभी के घर मां लक्ष्मी अवश्य पधारेगी।

Related Articles

Back to top button