बॉलीवुड

बीवी और बच्चों को छोड़कर लिव इन में रह रहे हैं ये कलाकार, एक की तो टूटी थी 20 साल पुरानी शादी

फिल्म इंडस्ट्री में लिव इन करना अब आम बात हो चुकी है। बॉलीवुड के कपल्स अब पहले लिव इन करते हैं और फिर शादी करने का फैसला करते हैं। इन सबके बीच किसी की जोड़ी बन जाती हैं, तो किसी का लिव इन के दौरान ब्रेकअप हो जाता है।

आज हम उन कलाकारों की बात कर रहे हैं, जो अपने बीवी और बच्चों को छोड़कर गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन कर रहे हैं। दरअसल, इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिनकी शादी टूट गई है और वे अब अपनी गर्लफ्रेंड संग लिव इन में रह रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल…

1. अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रैंड

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया से साल 1998 में शाादी की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। हालाांकि, शादी के कुछ साल बाद दोनों का तलाक हो गया। ऐसे में, इन दिनों अर्जुन रामपाल गैब्रिएला को डेट कर रहे हैं, जिनके सााथ वे लिव इन में भी रहते हैं।

बता दें कि इन दिनों अर्जुन रामपाल का नाम ड्रग केस से भी जुड़ा हुआ है, जिसकी वजह से उनसे पूछताछ भी हो रही है। खैर, बात अगर उनकी और गैब्रिएला की करें, तो दोनों लंबे वक्त से लिव इन में रह रहे हैं। इतना ही अब दोनों का एक बच्चा भी है, लेकिन दोनों का अभी शादी का कोई प्लान नही हैं।

अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रैंड

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मेहर और अर्जुन का रिश्ता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन की वजह से टूटा था। दरअसल, उन दिनों अफवाह उड़ी थी कि सुजैन और अर्जुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

याद दिला दें कि मेहर से रिश्ता टूटने के बावजूद अर्जुन अपनी बेटियों का पूरा ख्याल रखते हैं  और कभी कभार दोनों मिलते भी हैं।

2. फरहान अख्तर

फरहान ने साल 2000 में अधुना से शादी की थी। शादी के बाद दोनों में खूब प्यार था, लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया। शादी के 16 साल बाद दोनों ने आपसी मतभेदों की वजह से एक दूसरे से रिश्ता तोड़ दिया। अधुना से रिश्ता टूटने के बाद फरहान शिवानी दांडेकर को डेट करने लगें।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

एक इंटरव्यू में फरहान ने बताया कि तलाक लेना उनके लिए बहुत मुश्किल था, क्योंकि वे अपनी बेटियों से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन न चाहते हुए ये फैसला लेना पड़ा। खैर, अब फरहान शिवानी के साथ लिव इन में रह रहे हैं। बता दें कि दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

वहीं दूसरी तरफ अगर बात अधुना की करें तो वे भी एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। हालांकि, फरहान आज भी अपनी बेटियों के टच में हैं और उनसे मुलाकात करते रहते हैं। ऐसे में, अधुना से भी उनकी मुलाकात होती रहती है।

फरहान और अधुना के फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है। ऐसे में, देखने वाली बात होगी कि दोनों में से कौन पहले शादी करता है। खैर, ये तो वक्त ही बताएगा।

3. अरबाज खान

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया था, जिसके बाद शादी का फैैसला लिया। शादी के बाद दोनों की लाइफ अच्छी चल रही थी, लेकिन फिर 20 साल बाद अलग होने का फैसला ले लिया। बता दें कि मलाइका और अर्जुन का एक बेटा भी है।

अरबाज खान और जॉर्जिया

मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अरबाज की लाइफ में इटैलियन मॉडल जॉर्जिया की एंट्री हुई और इन दिनों जॉर्जिया के साथ अरबाज लिव इन में रह रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों के रिश्ते को खान परिवार की अनुमति भी मिल चुकी है।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा भी खुद से छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, जिनके साथ उनकी शादी की खबरें वायरल होती रहती हैं। हालांकि, दोनों ही अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।

बताते चलें कि तलाक के बाद भी अरबाज और मलाइका एक दूसरे से मिलते रहते हैं। दरअसल, दोनों अपने बेटे से बेइंंतहा प्यार करते हैं। इतना ही नहीं, उनका बेटा भी अपने मम्मी और पापा के नए लाइफ से खुश है। मतलब साफ है कि दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button