प्रेग्नेंट करीना कपूर के घर आया नन्हा मेहमान, तैमूर ने गोद में उठा ऐसे किया प्यार

नन्हें बच्चे हर किसी को पसंद होते हैं। इन्हें गोद में लेकर खिलाने का अपना ही एक अलग मजा होता है। बड़े हो या बच्चे सभी को इन न्यू बोर्न बेबीज़ के साथ खेलना अच्छा लगता है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को ही ले लीजिए।
जैसा कि आप सभी जानते हैं करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। वे जल्द ही सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें बड़ी वायरल हो रही हैं। इन फोटोज़ में करीना के घर एक नन्हा मेहमान दिखाई दे रहा है।
पहली तस्वीर में तैमूर अली खान एक छोटी सी बच्ची के साथ दिखाई देता है। तैमूर ने इस बच्ची को अपनी गोद में उठा रखा है। वह इस बच्ची के साथ खेल रहा है और काफी खुश भी लग रहा है।
वहीं एक अन्य तस्वीर में करीना इस छोटी सी बच्ची के साथ सोफ़े पर बैठी हुई नजर आ रही है। तस्वीर में करीना का बेबी बंप भी दिख रहा है। अब इससे साफ है कि ये बच्ची उनकी नहीं है। उन्हें मां बनने में अभी थोड़ा समय है।
दरअसल करीना के घर आई ये नन्ही मेहमान उनकी पर्सनस असिस्टेंट पूनम दमानिया की बेटी है। करीना ने हाल ही में अपने घर दिवाली का छोटा सा सेलिब्रेशन रखा था। इसमें उन्होंने पूनम को भी इन्वाइट किया था। पूनम कुछ समय पहले ही मां बनी हैं। उनकी बेटी का नाम सिया है।
View this post on Instagram
इस तस्वीर को नैना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। ये फोटोज़ शेयर करते हुए वे लिखती हैं ‘हमे इन्वाइट करने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया बेबो। सिया ने अपना पहल दोस्त बना लिया। तुम दोनों को ढेर सारा प्यार।’ इसके साथ ही उन्होंने पूनम दमानिया को भी टैग किया है।
View this post on Instagram
तैमूर के साथ इस छोटी बच्ची की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल आ रही है। फैंस कमेंट कर लिख रहे हैं कि तैमूर अभी से अपनी छोटी बहन या भाई को संभालने की प्रैक्टिस कर रहा है।
काम की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।