बॉलीवुड

दिवाली पर ऋषि कपूर को बहुत मिस कर रही बेटी ऋद्धिमा, भावुक होकर बोली- पापा आपको..

एक बेटी के लिए पिता को खोने का गम क्या होता है ये आप सभी अच्छे से समझ सकते हैं। बेटियों को पापा की परी भी कहा जाता है। वे मां की तुलना में अपने पिता के ज्यादा करीब होती हैं। ऐसे में जब उनके सिर से पिता का साया हट जाए तो वे अकेली पड़ जाती हैं।

ऋद्धिम कपूर (Riddhima Kapoor) के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। उन्होंने 30 अप्रैल 2020 को अपने पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को खो दिया था। तब से लेकर आज तक वे अपने पिता को बहुत मिस का रही हैं। हाल ही में ऋद्धिम ने दिवाली सेलिब्रेशन की एक फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है।

इस तस्वीर में ऋद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर और मां नीतू सिंह संग दिवाली मानते दिखाई दे रही हैं। ये फोटो 2019 की दिवाली की है, जिसमें ऋषि कपूर गुलाबी रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सबके चेहरे पर दिख रही खुशी से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इन सब ने पिछली दिवाली पर कितना इन्जॉय किया होगा।

ऋद्धिम को ये दिवाली अपने पापा के बिना ही मनानी पड़ रही है। ऐसे में उन्हें अपने पिताजी की याद आ गई। इसलिए उन्होंने यह तस्वीर साझा की है। इस फोटो को शेयर करते हुए वे लिखती हैं – पिछले साल की यादें। दिवाली 2019। आपको मिस कर रही हूं पापा।

बताते चलें कि इसके पहले ऋषि कपूर की बीवी नीतू सिंह ने करवा चौथ पर उन्हें याद किया था। इस मौके पर पूरा कपूर खानदान एकत्रित हुआ था। इस दौरान नीतू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था ‘परिवार के साथ करवाचौथ, मिस यू कपूर साहब।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)


करवा चौथ के इस सेलिब्रेशन में उनके साथ करीना कपूर, रणधीर कपूर, रिद्धिमा, रणबीर कपूर, रीमा जैन, अरमान जैन, आदर जैन इत्यादि लोग दिखाई दिए थे।


गौरतलब है कि ऋषि कपूर ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उनका काफी समय से इलाज भी चल रहा था लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से उनका निधन हो गया। लॉकडाउन होने की वजह से ऋद्धिम अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी थी। ऋषि कपूर ने 67 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था।

पापा के निधन के बाद से ही ऋद्धिम उन्हें बहुत मिस कर रही हैं। उन्होंने इसके पहले भी अपने पिता को लेकर कई भावुक पोस्ट किए हैं।

Related Articles

Back to top button