बॉलीवुड

शादी के लिए हां बोलने से पहले लिव इन रिलेशन में रहे थे ये कपल, जाने क्या थी वजह

शादी एक बहुत बड़ा स्टेप होता है। एक छोटी सी गलती आपकी पूरी लाइफ बर्बाद कर सकती है। इसलिए एक सही पार्टनर का चुनाव जरूरी होता है। हालांकि अधितर लोग शादी के पहले अपने होने वाले पार्टनर को ठीक से जान नहीं पाते हैं। ऐसे में शादी के बाद उनका तलाक या लड़ाई झगड़ा होता है।

यही वजह है कि आज के मॉडर्न जमाने में कई लोग शादी के पहले लिव इन रिलेशन में रहना पसंद करते हैं। लिव इन में रहने के कई सारे फायदे होते हैं। जब आपका भावी पार्टनर आपके साथ एक ही छत के नीचे 24 घंटे रहता है तो आप उसे और बेहतर तरीके से जान पाते हैं।

लव पार्टनर से कभी कभी मिलने पर आपको उसकी असली पर्सनलिटी, खूबियों और कमियों के बारे में ठीक से जानकारी नहीं होती है। वहीं लिव इन में रहने के बाद आप उन्हें बहुत अच्छे से जान जाते हैं। वैसे कुछ लोग लिव इन में इसलिए भी रहते हैं क्योंकि उन्हें शादी पसंद नहीं होती है।

लिव इन में रहने की वजह कोई भी हो लेकिन अधिकतर लोगों को इसका ख्याल जरूर आता है। अब बॉलीवुड के इन सितारों को ही ले लीजिए। ये लिव इन में रहे और फिर अपना भविष्य निर्धारित किया।

अनुष्का शर्मा – विराट कोहली: विरुष्का के नाम से महशूर अनुष्का विराट हर किसी की फेवरेट जोड़ी है। दोनों ने 2017 में इटली में शादी रचाई थी। शादी के पहले ये दोनों लिव इन में रहकर एक दूसरे को अच्छे से जानना चाहते थे। इसलिए इन्होंने ऐसा किया था।

सैफ अली खान – करीना कपूर: सैफीना ने साल 2012 में शादी रचाई थी। ये सैफ की दूसरी शादी थी। सैफ पहले एक बार तलाक फेस कर चुके थे। इसलिए इस बार उन्होंने करीना से शादी करने के पहले लिव इन में रहकर उन्हें जानना सही समझा।

रणबीर कपूर – कैटरीना कैफ: दीपिका से ब्रेकअप के बाद रणबीर ने कैटरीना को डेट करना शुरू कर दिया था। इनका रिश्ता करीब 6 सालों तक रहा। ये काफी साल एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहे लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया। इन दिनों रणबीर का नाम आलिया भट्ट से जोड़ा जा रहा है।

अनुराग कश्यप – कल्कि कोचलिन: फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन के साथ चार साल लिव इन रिलेशन में रहे थे। एक दूसरे को अच्छे से जानने के बाद ही इन्होंने 2011 में शादी रचाई थी। हालांकि इसके बावजूद कुछ समय के बाद इनका तलाक हो गया। इनके तलाक की कोई ठोस वजह सामने कभी नहीं आई।

Related Articles

Back to top button