बॉलीवुड

इन अभिनेत्रियों संग रह चुका है हरमन बावेजा का रिश्ता, लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा भी हैं शामिल

बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा इन दिनों मीडिया के लाइमलाइट से दूर एक गुमनाम जिंदगी जी रहे हैं। एक जमाना था जब हरमन बावेजा अपने फिट बॉडी और हैंडसम लुक को लेकर सुर्खियों में छाए रहते थे। मगर समय का पहिया ऐसा घूमा कि आज अभिनेता हरमन इंडस्ट्री से गायब ही हो गए हैं। खैर, अभिनेता हरमन बावेजा का आज 40वां जन्मदिन है। जी हां उनका जन्म 13 नवंबर 1940 को हुआ था। तो आज हम उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनके लव अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं…

प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि हरमन, मशहूर फिल्म निर्माता हैरी बावेजा के बेटे हैं। हैरी बावेजा ने साल 2008 में फिल्म लव स्टोरी 2050 बनाई थी, ये फिल्म काफी ऊंची लागत से बनी थी। इसी फिल्म से हरमन बॉलीवुड में लॉन्च हुए थे। मालूम हो कि इस फिल्म में हरमन के अपोजिट अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा थीं। हालांकि ये फिल्म बड़े पर्दे पर बुरी तरीके से पीट गई।

प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा

फिल्म भले ही फ्लॉप हो गई, मगर इसी बीच हरमन और प्रियंका की लव स्टोरी काफी हिट हो गई। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे और उन दिनों ये कपल बॉलीवुड के पॉवरफुल कपल्स की लिस्ट में शुमार था। दोनों के डेटिंग की खबरों ने उन दिनों खूब सुर्खियां बटोरीं।

साल 2010 में हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर स्क्रीन शेयर किया और फिल्म व्हाट्स योर राशि में दोनों साथ नजर आए। कहा जाता है कि दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे और तकरीबन 3 सालों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। उन दिनों ये चर्चा थी कि प्रियंका ने भी हरमन के बॉलीवुड करियर को संवारने की कोशिश की थी।

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु और हरमन बावेजा

प्रियंका से ब्रेकअप के बाद हरमन बावेजा, बिपाशा बसु के साथ रिलेशनशिप में आए। दोनों ने एक दूसरे को 2 साल तक डेट किया। साल 2012 में दोनों एक दूसरे के साथ आए थे। दोनों ने अपने इस रिलेशनशिप को पब्लिकली एक्सेप्ट भी किया था। मगर फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की नजदीकियां बढ़ गईं।

शमिता शेट्टी

अभिनेता हरमन बावेजा का नाम शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी से भी जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया। हालांकि इस रिश्ते का भी अंत ब्रेकअप के साथ ही हुआ।

हरमन बावेजा

प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बासु जैसी अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हरमन बावेजा को अब पहचान पाना भी मुश्किल है। आज से तकरीबन 2 साल पहले उन्हें एक पार्टी में देखा गया था, जिसकी तस्वीरें देख लोग हैरान रह गए। हैरानी का कारण ये था कि हरमन अब पहले के मुकाबले काफी मोटे हो चुके हैं और उनकी दाढ़ी भी सफेद हो चुकी है।

हरमन बावेजा और ऋतिक रोशन

एक जमाना था, जब उनके फिटनेस और चेहरे को देखकर उन्हें ऋतिक रोशन का लुकअलाइक कहा जाता था, पहली नजर में अभिनेत्रियां उन पर फिदा हो जाती थीं। मगर लगातार मिली असफलताओं ने गुमनाम जिंदगी जीने को मजबूर कर दिया। बता दें कि उन्हें आखिरी बार साल 2014 में फिल्म ढिस्किआंऊ और चार साहिबजादे में देखा गया था, ये फिल्में बी फ्लॉप हो गईं और इसके बाद से वो फिल्मों से हमेशा के लिए नदारद हो गए।

Related Articles

Back to top button