Rashifal 15 November: रविवार को इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, आर्थिक सुधार का बन रहा है योग

हम आपको रविवार 15 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 15 November 2020
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपको सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करते समय शब्दों का ख्याल रखें। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। आज किसी जरूरी सामान की खरीददारी की योजना बनाएंगे। किसी दूर स्थान पर यात्रा के लिए जा सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वयं के लिए अच्छा समय निकालना बढ़िया रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आप पार्टी और मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। निकट परिचित के कारण जॉब संबंधी मामले में लाभ की स्थिति मिल सकती है। बिजनेस में लिए गये फैसले कारगर साबित होंगे। आपके व्यवहार की तारीफ होगी अपने-पराए की पहचान हो सकती है। आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं एवं अत: कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपके माता-पिता अनुकूल होंगे क्योंकि वे आपके निर्णय को स्वीकार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र किसी काम को कर संतुष्ठ महसूस करेंगे। आज किसी जरूरी काम से आपको कहीं बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता हैं ,लेकिन यात्रा करते समय अपने पर्स का ध्यान जरूर रखें। गृहणियां घर में सुधार के लिए बजट बढ़ा सकती है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। बच्चे अपने समूह के साथ मिल कर योजना बना सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। आपकी समस्याएं निपट सकती हैं। राजनीतिक करियर में कोई खास हलचल का संकेत मिल सकता है। छात्रों को अपनी योग्यता के लिए पुरुस्कार मिलेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। पड़ोसी आपके धार्मिक कामों में आपकी मदद करेंगे। पुत्र के करियर से संबंधित अच्छा समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें। रक्त विकार हो जाने की संभावना हैं। आपके विरोधी परास्त होंगे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज सावधानीपूर्वक अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाएं। आपका कोई करीबी घर का माहौल खुशनुमा बनाने में मदद करेगा। बड़े-बुजुर्गों को अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही दवाईयां समय पर लें। किसी महत्वपूर्ण समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी ख़राब यादें भूल जाएंगे और आज का भरपूर लुत्फ़ लेंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आप अपने क्रोध और जलन पर नियंत्रण रखें। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें। साझेदारी में चल रही ठेकेदारी लाभ दे सकती है। अपने पार्टनर से बेहद सोच-समझकर बात करने की जरूरत है। एक छोटी सी भी गलत बात आपके रिश्ते के लिए खराब साबित हो सकती है। परिवार की महिला को करियर में लाभ हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। अपनी सेहत की बेहतरी के लिए खान-पान में सुधार करें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
दिन के अंत में एक मामूली बहस किसी करीबी के साथ आ सकती है। आपको कोई ग़लत जानकारी मिल सकती है, जिसके चलते आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। लंबे समय से अटके कार्यों में गति मिल सकती है। मित्र वर्ग का अच्छा सहयोग मिल सकता है। आपके धंधे के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। आज के दिन जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपके प्रतिद्वंद्वी आपको नीचे खींचने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। कामकाज से जुड़े फैसलों में बार-बार कोई ऐसा परिवर्तन न करें जिससे आपका कोई नुकसान हो जाए या आप पर दबाव बढ़ते चले जाएँ। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यदि आप अपने पार्टनर के साथ बेहद सख्ती से बरताव करेंगे तो यह आपके रिश्ते के लिए खराब हो सकता है। स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज अचानक कहीं से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज आप आय सृजन के नए साधन प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को आज अतिरिक्त प्रयास में लगना होगा। आज कुछ अनावश्यक खर्च होगा। क़ानूनी मामलों की वजह से तनाव मुमकिन है। अपने आप पर ध्यान देना होगा तभी आप उसमें सफल हो पाएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
शरीर से थकान और आलस्य महसूस होगा। संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। खाना खाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। आज काफी बदलाव आ सकते हैं। कुछ अच्छे होगें तो कुछ बुरे। लेकिन आपको इस बात से घबराने की जरूरत नहीं है। आपको कुछ नए व्यापारिक सौदे और प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। पुराना कर्ज चुकाने में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ बेहतरीन लम्हे गुज़ारने का मौक़ा मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपके कार्यक्षेत्र में रूकावटे आ सकती है इसलिए आज अपने कार्य के प्रति बिलकुल लापरवाह ना रहे। आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। यदि आप एक संकट का सामना कर रहे थे, तो यह हल हो जाएगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। दोस्तों से आपको प्यार और सम्मान मिलेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम खुलेंगे। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आय से अधिक खर्च होने की संभावना है, जो आपको मुसीबत में डाल सकता है। आपको अचानक राशि प्राप्त होने की संभावना है। दोस्त या माता-पिता से बैठकर बात करें। ऐसा करना आपकी परेशानी को कम कर सकता है। आप प्रसन्न होंगे क्योंकि आपके सभी काम आपकी इच्छानुसार पूरे होंगे। धंधे रोजगार में वातावरण अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य सुख में कमी आयेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।
आपने Rashifal 15 November 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 November 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15 November 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।