अचानक दुनिया छोड़ गयी ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और अपने पीछे छोड़ गई करोड़ों की संपत्ति

कहते हैं जन्म और मृत्यु ऊपर वाले के हाथ में होती है। वही यह तय करता है कि आप इस धरती पर कब आओगे और कब जाओगे। इसलिए मौत कहीं भी, काभी भी और किसी भी रूप में आ सकती है। बॉलीवुड की इन 5 अभिनेत्रियों के साथ भी ऐसा ही हुआ। इनकी अचानक हुई मौत ने सभी को हिला के रख दिया। ये एक्ट्रेसेस मरने के बाद अपने पीछे करोड़ों रुपए की संपत्ति भी छोड़ गई।
श्रीदेवी (Sridevi): 24 फरवरी 2018 को दुबई को बॉलीवुड को एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ था। यह वह दिन था जब बॉलीवुड की ‘चांदनी’ उर्फ श्रीदेवी को हमने खो दिया था। उनकी मौत दुबई के एक होटल में बाथरूम के बाथटब में डूबने से हो गई थी। जाने से पहले वे अपने पीछे बेटी जान्हवी – खुशी कपूर और पति बोनी कपूर के लिए 247 करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ गई।
दिव्या भारती (Divya Bharti): 19 साल की उम्र बहुत ही कम होती है। इस उम्र में आप दुनिया में जीने के लिए अच्छे से तैयार होते हैं। लेकिन अभिनेत्री दिव्या भारती इसी उम्र में दुनिया छोड़ चली गई थी। वे एक ऐसी एक्ट्रेस थी जिसने बहुत कम उम्र में बहुत अधिक स्टारडम हासिल कर लिया था। एक हादसे में जान जाने के बाद वे अपने पीछे 50 करोड़ चल-अचल संपत्ति छोड़ गई थी। वर्तमान में इस संपत्ति की कीमत कई गुना अधिक है।
सौंदर्या (Soundarya): अमिताभ बच्चन की ‘सूर्यवंशम’ फिल्म में काम कर फेमस हुई बॉलीवुड अभिनेत्री सौंदर्या का निधन बड़ा ही दुखद था। उनकी मौत एक हेलीकॉप्टर क्रैश के कारण हुई थी। इस दौरान वह बीजेपी की तरफ से चुनाव प्रचार करने करीमनगर जा रही थी। अपने 12 साल के फिल्मी करियर में वे लगभग 114 फिल्मों में नजर आई थी। मरने के बाद वे अपने पीछे 50 करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ गई।
रीमा लागू (Reema Lagoo): बॉलीवुड में कई तरह के रोल कर फेमस हुई रीमा लागू का निधन साल 2017 में दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था। वे तब ‘नामकरण’ टीवी सीरियल में काम भी कर रही थी। मरने के बाद वे अपने परिवार के लिए 15 से 20 करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ गई।
जिया खान (Jiah Khan): इश्क में धोखा मिलने की वजह से अभिनेत्री जिया खान ने साल 2013 में कथित रूप से खुदखुशी कर ली थी। वे तब महज 25 साल की थी। उन्होंने 3 बॉलीवुड फिल्में की थी। इसमें से एक फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ थी। मरने के बाद वह अपनी मां के लिए 10 से 15 करोड़ रुपए की की संपत्ति छोड़ गई।