धार्मिक

धनतेरस के दिन नए बर्तन ना रखें खाली, कर दें ये उपाय होने लग जाएगी धन की बरकत

धनतेरस के दिन धनवंतरी भगवान की पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन पीले रंग की वस्तु और पीतल की धातु खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन पीले रंग की वस्तु और पीतल की धातु जरूर खरीदें। साथ में ही नीचे बताए गए टोटकों को करें। इन टोटकों को करने से भाग्य खुल जाएगा और आप धनवान हो जाएंगे।

धनतेरस के दिन कर दें ये टोटके खुल जाएगा भाग्य –

जरूर खरीदें बर्तन

धनतेरस के दिन बर्तन जरूर खरीदें। आप किसी भी धातु के बर्तन खरीद सकते हैं। बस पूजा करते समय इस बात का ध्यान रखें कि बर्तन खाली ना हो और भरे हुए हों। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन नए बर्तन खरीदने से व उसकी पूजा करने से घर में समृद्धि आती है।

घर में लाए बर्तनों में आप शक्कर भर सकते हैं। शक्कर भरकर बर्तन की पूजा करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है। बर्तन में चावल भरने से घर में अन्न की कमी नहीं होती है। बर्तनों में दूध या गेहूं भरकर रखने से भाग्य में वृद्धि होती है। वहीं बर्तन में शहद भरकर रखने से परिवार के सदस्यों को बीच प्रेम बढ़ता है।

पीपल के पेड़ के पास जलाए दीपक

धनतेरस के दिन पीपल के पेड़ की पूजा भी जरूर करें और पीपल के पेड़ के पास दीपक भी जरूर जाएं। पीपल के पेड़ की पूजा करने से धन प्राप्ति होती है और भाग्य खुल जाता है।

चांदी का सिक्का भी खरीदे

धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का जरूर खरीदें। चांदी का सिक्का खरीदकर उसकी पूजा करें। इस सिक्के को मंदिर में रख दें, उसके बाद इसकी पूजा करें। फिर इस सिक्के को तिजोरी में रख दें। ये टोटका करने से तिजोरी सदा पैसों से भरी रहेगी।

Related Articles

Back to top button