धार्मिक

499 सालों बाद आज बना ग्रहों का दुर्लभ योग, जानिए किन राशियों की सुधरेगी जिंदगी, किसको होगा लाभ

दिवाली का त्यौहार खुशियों और रोशनी का त्योहार माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से धन की देवी माता लक्ष्मी जी के साथ भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिवाली पर 499 वर्षों बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि 1521 के बाद अब 2020 में ग्रहों का दुर्लभ योग बन रहा है। इस दिन गुरु ग्रह अपनी राशि धनु में और शनि अपनी राशि मकर में रहेंगे और शुक्र ग्रह कन्या राशि में रहेगा। इन तीनों ग्रहों का यह दुर्लभ योग सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालेगा। आखिर इसका किन राशि वालों को फायदा मिलेगा और किनको विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

आइए जानते हैं सालों बाद बन रहे दुर्लभ योग का किन राशियों को मिलेगा फायदा

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर इस दुर्लभ योग का प्रभाव अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी नए बिजनेस में भारी फायदा मिल सकता है। बच्चों के कैरियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। आप अपने प्रिय के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए दिवाली पर बन रहा ग्रहों का दुर्लभ योग उत्तम साबित होगा। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम को लेकर तारीफ कर सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। अचानक किसी करीबी रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। आप अपने कामकाज की पिछली गलतियों में सुधार कर सकते हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर दुर्लभ योग का बढ़िया प्रभाव रहने वाला है। काम धंधे में आपका पूरा मन लगेगा। आपको लाभदायक योजनाएं हाथ लग सकती हैं। कैरियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। आप अपने सभी कार्य प्लानिंग के तहत पूरा करने वाले हैं। नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो आप ठीक प्रकार से जांच पड़ताल जरूर कर लीजिए। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर दुर्लभ योग का प्रभाव अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपका मन खुश होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है। अचानक कारोबार में धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

तुला राशि वाले लोगों का जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। दिवाली पर बन रहे दुर्लभ योग की वजह से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। आप अपने व्यापार में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर दिवाली पर बन रहे दुर्लभ योग का बेहतरीन प्रभाव रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना नजर आ रही है। करीबी रिश्तेदारों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आपके मन में नई-नई योजनाएं आ सकती हैं, जिनपर अगर आप अमल करते हैं तो इसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को इस दुर्लभ योग की वजह से सफलता के मार्ग हासिल होंगे। आपके सारे पुराने काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों के ऊपर इसका अच्छा प्रभाव रहने वाला है। आपके लाभ में वृद्धि होगी। कला के क्षेत्र में रुझान वालों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन के रिश्तो में मिठास आएगी।

मीन राशि वाले लोगों को बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है, इससे आपको धन लाभ प्राप्ति होगी। घर-परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने की संभावना नजर आ रही है। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आप अपने कामकाज बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा टाइम स्पेंड करने वाले हैं। आपके स्वास्थ्य में पहले से अधिक सुधार देखने को मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा। नए-नए कामों में रुचि बढ़ सकती है, जिसकी वजह से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। अचानक फिजूलखर्ची बढ़ने के कारण आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है। कुछ महत्वपूर्ण कामों में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी निराशा हाथ लग सकती है। इस राशि के लोग अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए पैसा इकट्ठा करने की आवश्यकता है। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा। आप अपने रुके हुए काम जल्दी पूरा करने की कोशिश कीजिए। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। आप अपने रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। ऑफिस में किसी भी काम को लेकर जल्दीबाजी ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। कामकाज के प्रति आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को किसी विषय में कठिनाई हो सकती है। आपका पढ़ाई में भी मन नहीं लगेगा। लव लाइफ में परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। समाज में लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

धनु राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला व्यतीत होने वाला है। करीबी दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अपने शिक्षकों का सहयोग ले सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। भाई-बहनों के साथ किसी छोटी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा। पिता से चल रहे वैचारिक मतभेद दूर हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों की तरफ से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। दोस्तों के साथ किसी पार्टी या पिकनिक की प्लानिंग कर सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलना होगा।

Related Articles

Back to top button