धार्मिक

गोवर्धन पूजा पर बने कई शुभ योग, इन 4 राशियों को कार्यों का मिलेगा कई गुना लाभ, जीवन होगा खुशहाल

हर वर्ष दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का खास महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देखा जाए तो इस दिन पूजा करने से व्यक्ति पर भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस साल गोवर्धन पूजा पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसकी वजह से कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनको अपने कामकाज का कई गुना अधिक लाभ प्राप्त होगा। इन राशियों के जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी और यह अपना जीवन खुशहाल व्यतीत करेंगे। आखिर गोवर्धन पूजा पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों को शुभ-अशुभ फल मिलेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा पर बने शुभ योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर गोवर्धन पूजा पर बन रहे शुभ योग का प्रभाव अच्छा देखने को मिलेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी को कोई सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल निर्मित हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को प्राप्त होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। दूर संचार माध्यम से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। इस राशि के लोग अपनी कुछ नई जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से पूरा करेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों का भाग्य प्रबल रहेगा। गोवर्धन पूजा पर बन रहे शुभ योग की वजह से सफलता के द्वार खुलेंगे। आपको अपने कामकाज का कई गुना अधिक फायदा मिलने वाला है। भविष्य के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने की संभावना बन रही है। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए यह शुभ योग फायदेमंद रहने वाला है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे। शुभ योग की वजह से अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह काम पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में रिश्ते मजबूत बनेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बच्चों की तरफ से परेशानियां दूर होंगी। निवेश संबंधित मामलों में आपको लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का बेहतर प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आप अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अचानक भारी मात्रा में धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। मित्रों के साथ आप किसी लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों के साथ आप मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का मिलाजुला प्रभाव रहने वाला है। आप अपने करियर को सही दिशा देने की हर संभव कोशिश करेंगे। इस राशि के लोग अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा आपका कार्य बिगड़ सकता है। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य मिलाजुला रहेगा। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। कुछ महत्वपूर्ण कामों में मित्रों की सहायता लेनी पड़ सकती है। अचानक व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। अगर आप किसी बड़े मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार अवश्य करें। जीवनसाथी और बच्चों के साथ बेहतर पल व्यतीत करेंगे। माता की सेहत को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। कारोबारियों के ऊपर इसका प्रभाव मिलाजुला रहेगा। आप अपने कारोबार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन हर्षित होगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर कामकाज का दबाव बढ़ सकता है, जिसके कारण शरीर में थकान और कमजोरी देखने को मिलेगी। नौकरी का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। आप बेकार की गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ ना करें।

तुला राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि के लोग किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। जरूरी कामों में मित्रों की सहायता मिल सकती है। बच्चों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

धनु राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा। आपके मन में उत्साह भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर बातचीत हो सकती है। नए लोगों से दोस्ती होगी परंतु आप अनजान लोगों पर जल्दी से भरोसा करने से बचें अन्यथा धोखा मिल सकता है। व्यापार में आप कोई भी बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

मकर राशि वाले लोगों को काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नए-नए कामों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग कोई नया कोर्स ज्वाइन करने के बारे में सोच सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। इस राशि के लोग किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में कोई भी फैसला सोच-समझ कर लीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपनी सकारात्मक सोच रखें। यदि आप अपने काम को सकारात्मक नजरिए से करेंगे, तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे।

Related Articles

Back to top button