धार्मिक

Rashifal 21 May 2021: इन 5 राशि वालों की दरिद्रता हो जाएगी दूर, मां की कृपा से भाग्य देगा साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 मई 2021 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 21 मई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में सहयोगीयों के सामने आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। व्यापार अच्छा चलेगा। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। आर्थिक लाभ के नए रास्ते प्राप्त हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज बिजनेस में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। संतान की शिक्षा से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज ऑफिस के कामकाज से अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपकी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव आ सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिल सकता है। अचानक नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसके लिए आप पहले से तैयार रहें। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। मौसम परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका भाग्य बेहद शानदार रहेगा। आपको अपनी की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होने वाला है। प्रभावशाली लोगों की मदद से कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करते हैं तो यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। विदेश में काम कर रहे लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपने प्रयासों से लगातार आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज बिजनेस के क्षेत्र में अपने आपको साबित करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। इस राशि के लोग अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचना होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज प्रेम संबंधों के लिए समय उपयुक्त नहीं है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। कामकाज के प्रति आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। शादीशुदा जिंदगी में कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में आपकी यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आमदनी से अधिक खर्च बढ़ेंगे, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपकी कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन आरामदायक व्यतीत होने वाला है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। बिजनेस के संबंध में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। कैरियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जो लगातार आपको सफलता की राह पर ले जाएगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार के सिलसिले में लंबे समय से चल रही जटिल समस्याओं का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। खर्चों पर काबू रहेगा। बेकार की गतिविधियों में समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। ज्यादातर मामलों में आप आज किस्मत पूरा साथ देने वाली है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज बिजनेस में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई खुशखबरी मिल सकती है। मित्रों की पूरी सहायता मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

Related Articles

Back to top button