रणवीर से शादी करने से पहले इन लोगों को डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण, एक से तो खा चुकी हैं धोखा

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की। ऐसे में, अब वे अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रही हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं, जिसके चर्चे अब भी होते हैं।
भले ही अब दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की पत्नी बन चुकी हैं, लेकिन शादी से पहले उनके खूब अफेयर्स रहे हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण का नाम कई लोगों से जुड़ चुका है, जिसमें फ़िल्म अभिनेता से लेकर क्रिकेटर भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, दीपिका पादुकोण प्यार में धोखा भी खा चुकी हैं।
तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि किन किन के साथ दीपिका पादुकोण इश्क लड़ा चुकी हैं? आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण अपने अफेयर्स की लिस्ट के लिए भी जानी जाती हैं।
1. निहार पांड्या
दीपिका पादुकोण का नाम सबसे पहले निहार पांड्या से जुड़ा। निहार से दीपिका पादुकोण की मुलाकात एक्टिंग क्लास में हुई थी। वहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ा, जिसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण निहार पांड्या संग 3 साल तक लिव इन में भी रहीं। हालांकि, दोनों का प्यार ज्यादा वक्त नहीं चल सका और फिर दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। याद दिला दें कि निहार कंगना के साथ फिल्म झांसी की रानी में काम कर चुके हैं।
2. मुजम्मिल इब्राहिम

मॉडलिंग के दिनों में दीपिका पादुकोण का नाम जाने माने मॉडल मुजम्मिल इब्राहिम के साथ जुड़ा था। दोनों ने एक दूसरे के साथ वक्त बिताया, लेकिन फिर मतभेदों की वजह से ब्रेकअप हो गया।
3. युवराज सिंह
बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना दीपिका पादुकोण की खूबसूरती पर युवराज सिंह भी अपना दिल हार चुके हैं। माना जाता है कि कुछ समय तक दीपिका पादुकोण को युवराज सिंह ने डेट किया था, जिसकी तस्वीरें भी वायरल हुई थी।

युवराज सिंह ने कभी भी दीपिका पादुकोण संग अपने रिश्ते को हवा नहीं दी। इतना ही नहीं, वे हमेशा दीपिका पादुकोण को अपनी दोस्त मानते थे और आज भी उनसे बात करते हैं। मगर मीडिया के गलियारों में दोनों की दोस्ती को अफेयर का नाम दिया गया था।
4. महेंद्र सिंह धोनी
दीपिका पादुकोण की खूबसूरती देखकर महेंद्र सिंह धोनी भी फिदा हो गए थे। माना जाता है कि दोनों ने एक दूसरे को डेट किया, लेकिन कभी भी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो धोनी दीपिका पादुकोण से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन उन दिनों दीपिका अपने करियर पर फोकस करना चाहती थी, जिसकी वजह से उन्होंने मना कर दिया और फिर रिश्ता टूट गया।
5. सिद्धार्थ माल्या
विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ से भी दीपिका पादुकोण का नाम जुड़ चुका है। दोनों की दोस्ती या प्यार का नजारा आईपीएल में देखने को मिला था। दोनों ने एक दूसरे के साथ खूब समय बिताया था।

सूत्रों की माने तो सिद्धार्थ दीपिका के प्यार में इस कदर दीवाने हो गए थे कि उन्होंने उन्हें एक घर भी गिफ्ट किया था। हालांकि, बाद में दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी और फिर दोनों ने एक दूसरे से अलग होना ही उचित समझा।
6. उपेन पटेल
उपेन पटेल का दिल भी दीपिका पादुकोण को देखकर धड़कने लगा था। दोनों के बीच दोस्ती भी गहरी थी। अब दोस्ती प्यार में बदली थी या नहीं, इस पर साफ तौर से कुछ कहा नहीं जा सकता है। दरअसल, दोनों ने खुलकर कभी भी एक दूसरे के बारे में कुछ नहीं कहा।

खबरों की मानें तो उपेन और दीपिका पादुकोण ने कुछ महीनों के लिए एक दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद दोनों की बनी नहीं और फिर अलग होना ही उचित समझा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिलहाल उपेन पटेल सिंगल है, लेकिन उनका नाम टीवी एक्ट्रेस करिश्मा के साथ भी जुड़ा था।
7. रणबीर कपूर
दीपिका पादुकोण का दिल रणबीर कपूर के लिए जोर से धड़का था। दीपिका रणबीर के प्यार में इस कदर पागल हो गई थी कि उनके लिए कुछ भी करने को तैयार थी। इतना ही नहीं, दीपिका पादुकोण ने तो रणबीर कपूर संग शादी के सपने भी देख लिए थे, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

एक इंटरव्यू में दीपिका ने स्वीकार किया था कि उन्होंने रणबीर कपूर को दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा था, जिसके बाद वे टूट गई थी और फिर ब्रेकअप कर लिया।
बताया जाता है कि रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण डिप्रेशन की भी शिकार हो गई थी, जिसकी वजह से उनका करियर भी डूबने लगा था।
8. रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण की लाइफ में फिर रणवीर सिंह की एंट्री हुई, जिसको उन्होंने कई सालों तक डेट किया। डेटिंग के बाद दीपिका पादुकोण ने उनसे शादी करने का फैसला लिया और फिर साल 2018 में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।

दीपिका और रणवीर सिंह एक दूसरे के लिए बहुत परफेक्ट हैं। इतना ही नही रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका के बहुत ख्याल रखते हैं। उन्हें किसी भी मुसीबत में अकेला नहीं छोड़ते हैं।