धार्मिक

अपनी राशि से जानिए कौन है आपका सच्चा दोस्त और कौन दे सकता है धोखा

यूँ तो मां बाप और भाई बहन का रिश्ता जन्म से ही तय हो जाता है, लेकिन दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता है, जिसे हम इंसान खुद चुनते हैं। ऐसे में, यदि दोस्ती अच्छी होती है, तो जीवन सफल हो जाता है और नहीं होती है तो आपका विनाश होना भी लगभग तय है।

दरअसल, दोस्ती का रिश्ता बहुत मायने रखता है, जिसकी वजह से हमें दोस्त बहुत सोच समझकर बनाना चाहिए। ऐसे में, आज हम आपको राशि के अनुसार बताएंगे कि आपकी दोस्ती किसके साथ जम सकती है?

1. मेष राशि

मेष राशि के जातकों के बारे में कहा जाता है कि ये बहुत खुले विचार के होते हैं। दरअसल, इनके अंदर कोई भी छल कपट नहीं होता है, जिसकी वजह से ये हर किसी की मदद बिना शर्त के करते हैं।

मेष राशि के लोगों के लिए धनु राशि के जातकों से दोस्ती करना उचित होता है। दरअसल, दोनों का स्वभाव लगभग एक जैसा होता है, जिसकी वजह से इनकी दोस्ती खूब जमती है।

2. वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के बारे में कहा जाता है कि इन्हें अपनी जिंदगी अपने शर्तो पर जीने की आदत होती है, जिसकी वजह से ये थोड़े से अकड़ूँ स्वभाव के होते हैं।

वृषभ राशि के लोगों के लिए कन्या और मकर राशि के जातकों की दोस्ती अच्छी होती है। इन दोनों के साथ वृषभ राशि की खूब जमती है, लेकिन इन्हें मिथुन राशि के लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग जिनसे भी दोस्ती निभाते हैं, उनसे कभी रिश्ता नहीं तोड़ते हैं। ऐसे में, इन्हें हमेशा एक सच्चे दोस्त की तलाश होती है।

मिथुन राशि के लोगों के लिए तुला राशि के जातक अच्छे और सच्चे दोस्त साबित होते हैं। इन दो राशियों की दोस्ती बहुत गहरी होती है। इतना ही नहीं, दोनों ही एक दूसरे के लिए जान देने के लिए तैयार करते हैं।

4. कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग स्वभाव के बहुत अच्छे होते हैं। ऐसे में, इन लोगों को एक विश्वसनीय दोस्त की तलाश होती है, जिसकी वजह से ये बहुत चुन चुन के दोस्त बनाते हैं।

कर्क राशि के लोगों के लिए मीन राशि के जातकों की दोस्ती उत्तम होती है। हालांकि इनके लिए मकर राशि के लोग भी अच्छे होते हैं, लेकिन मीन राशि के जातकों की दोस्ती ज्यादा बेहतर होते हैं।

5. सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग स्वभाव से जिद्दी होते हैं। ऐसे में, इनकी ज्यादातर लोगों से बनती नहीं है, लेकिन जिनसे बनती है, उनका साथ बखूबी निभाते हैं।

सिंह राशि के लोगों के लिए मिथुन व धनु राशि के जातकों की दोस्ती अच्छी मानी जाती है। माना जाता है कि इन लोगों के साथ सिंह राशि की बहुत बनती है, जिसकी वजह से इनकी दोस्ती जीवन भर चलती है।

6. कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के बारे में कहा जाता है कि ये स्वभाव से थोड़े शर्मीले होते हैं, जिसकी वजह से इनके ज्यादा दोस्त नहीं बनते, लेकिन जिनसे इनकी दोस्ती होती है, उसे कभी छोड़ते नहीं है।

कन्या राशि के लोगों के लिए मिथुन और सिंह राशि के जातकों की दोस्ती अच्छी व सच्ची साबित होती है। साथ ही बता दें कि इन्हें मकर और वृषभ से दोस्ती संभल कर करनी चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है।

7. तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के बारे कहा जाता है कि ये बहुत गुस्सैल होते हैं, जिसकी वजह से इनकी दोस्ती ज्यादा जम नहीं पाती है। ऐसे में, इन्हें अपनी पसंद के दोस्त का इंतजार हमेशा रहता है।

तुला राशि के लोगों के लिए मकर, कुंभ और वृषभ राशि के जातकों से खूब बनती है। हालांकि, इन्हें मिथुन राशि के लोगों से दोस्ती करने से बचना चाहिए, क्योंकि वे लोग इनसे दोस्ती दिल से नहीं करते हैं।

8. वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के बारे में कहा जाता है कि ये स्वभाव से थोड़े चंचल होते हैं, लेकिन दोस्ती में जान देने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे में, इन्हें एक सच्चे दोस्त की तलाश रहती है।

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मीन और सिंह राशि के जातक अच्छे दोस्त साबित होते हैं। हालांकि, इन्हें कर्क राशि के लोगों से सोच समझकर ही दोस्ती करनी चाहिए, वरना मुसीबत में फंस सकते हैं।

9. धनु राशि

धनु राशि के जातकों के बारे में यह दावा किया जाता है कि ये लोग बहुत सीरियस होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें हमेशा  अपने जैसे लोगों की तलाश होती है।

धनु राशि के लोगों के लिए सिंह और कर्क राशि के जातकों की दोस्ती अच्छी होती है। बता दें कि इन्हें मेष राशि के लोगों से दूर रहना चाहिए, वरना इन्हें दोस्ती में धोखा मिल सकता है।

10. मकर राशि

मकर राशि के जातकों के बारे में कहा जाता है कि इनका स्वभाव बहुत अच्छा होता है, जिसकी वजह से ये किसी पर भी आसानी से भरोसा कर लेते हैं, लेकिन इन्हें दोस्ती में सफलता कम ही मिलती है।

मकर राशि के लोगों के लिए मिथुन और वृषभ राशि के जातक बेहतर दोस्त माने जाते हैं। इसके अलावा, इन्हें कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि वालों से दूर रहना चाहिए, वरना इनकी लाइफ बर्बाद हो सकती है।

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के बारे में कहा जाता है कि ये स्वभाव से बहुत दयालु होते हैं, जिसकी वजह से किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा कर लेते हैं।

कुंभ राशि के लोगों के लिए तुला, मकर और वृषभ के जातकों की दोस्ती अच्छी होती है। हालांकि, इन्हें मिथुन व कन्या राशि के लोगों से दूर रहना चाहिए, वरना इन्हें दोस्ती में धोखा मिल सकता है।

12. मीन राशि

मीन राशि के जातकों के बारे में कहा जाता है कि इनका स्वभाव ग़ुस्सेल होता है, जिसकी वजह से इनके दोस्त इनसे दूर चले जाते हैं। ऐसे में, इन्हें एक सच्चे की दोस्त की तलाश होती है।

मीन राशि के लोगों के लिए कर्क राशि के जातक अच्छे दोस्त बनते हैं। इन दोनों की दोस्ती बहुत गहरी होती है। बता दें कि इन्हें धनु, सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों से दूरी बनाकर रहना चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है।

Related Articles

Back to top button