धार्मिक

साप्ताहिक राशिफल: नई उम्मीदें और नये अवसर लेकर आयेगा यह सप्ताह, ये 6 राशियां उठायेंगी फायदा

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 16 नवंबर से 22 नवंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप काफी दिक्कतों के बाद काम में अपना स्थान सुरक्षित कर पाएंगे। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। किसी की भी बुराई न करें। कामकाज के तरीकों में थोड़ा बदलाव आ सकता है। अपने सहकर्मियों से आपको थोड़ी ईर्ष्या हो सकती है, भावात्मक निर्णय न लें। कुछ लोग आपकी मेहनत का क्रेडिट खुद लेने की कोशिश करेंगे।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी के विचारो से खुश हो सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं वह किसी के साथ अपनी भावनाएं शेयर करेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी बदलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत का मामला इस दौरान एकदम बढ़िया रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

यह सप्ताह उत्तम रहेगा। काम के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने साथ काम करने वालों को काम की जिम्मेदारियाँ देनी होंगी, तभी आपको उन्नति प्राप्त होगी। पैसों के काम से छोटी यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। अपने व्यवहार को मजबूत करना होगा। आपके कामों की तारीफ हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

प्यार के विषय में : आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में प्रेम और मिठास बनी रहेगी जिससे आपके सुखों में वृद्धि होगी।

करियर के विषय में : करियर को लेकर चिंता खत्म होगी। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है, सावधान रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

धन सम्बन्धी मामलो के लिए समय अच्छा है, आप अपने आय व्यय मे संतुलन बनाये रखें। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है। आपके किसी फैसले से परिवार में नाराजगी रहेगी। मन में उत्साह की कमी रहेगी। व्यापारी वर्ग धन का लेन-देन बहुत सोच समझ कर करें अन्यथा बड़ा घाटा हो सकता है। किसी पसंदीदा व्यक्ति से भी संपर्क हो सकता है।

प्यार के विषय में : मिथुन राशि के जातको का प्रेमी उनसे खुश रहेगा।

करियर के विषय में : व्यवसाय के विस्तार की योजना बनेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपने आय व्यय के स्त्रोत मे संतुलन बनाये रखें। ऑफिस में कर्मचारियों से तनातनी रहेगी। किसी को आपकी गुप्त बातें पता चल सकती हैं। धन लाभ के योग भी है, अनचाहे झगड़ो से बचें। बिज़नेस पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, आपसी मनमुटाव होने की आशंका है। वाणी पर संयम रखें तो आपके लिए अच्छा होगा। खुद को नियंत्रण में रखें।

प्यार के विषय में : किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

करियर के विषय में : सेल्स से संबंधित कार्य करने वालों के टार्गेट पूरे होंगे और उनको लाभ भी होगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें और तनाव से दूर रहें। आप शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

यह सप्ताह मध्यम रहेगा, आप अपने काम को सही ढंग से बैलेंस कर लेंगे। षडयंत्रों के प्रति सचेत रहना होगा, जो लोग आपको नापसंद करते हैं वह आपको परेशान कर सकते हैं। थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन आप सकारात्मक रूप से काम करेंगे। नौकरी में पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं। कामकाज बढ़ सकता है। आपको किस्मत से धन लाभ हो सकता है।

प्यार के विषय में : सिंगल लोगों किसी और की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

करियर के विषय में : कारोबार करने वालों को अपने फाईनेस संबंधित कामों को निबटाना चाहिए।

हेल्थ के विषय में : आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपको शिक्षा प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आप अपना काम सुव्यवस्थित रूप से करें, नए प्रोजेक्ट पर काम करें परन्तु पिछले प्रोजेक्ट के काम को भी पूरा करें। आप दुश्मनों पर भारी रहेंगे। नौकरी में प्रगति होगी। बिज़नेस पार्टनर पर भरोसा रखते हुए उनके द्वारा लिए गए फ़ैसलों पर भरोसा रखना होगा।

प्यार के विषय में : प्रेमसाथी से कोई गलतफहमी हो सकती है। इसका प्रभाव आपके रिलेशन पर पड़ सकता है।

करियर के विषय में : योजनाओं के सफल होने का समय है। अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर पाएंगे।

हेल्थ के विषय में : आप अपनी सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप डॉक्टर से सलाह लें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो बड़े पैमाने पर सफलता प्राप्त होगी। किसी काम में बड़ा उलटफेर होने के कारण आपको फायदा भी हो सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते कोई भी नया काम शुरू करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में कोई काम न करें। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

प्यार के विषय में : आपको अपने साथी के साथ अपने मूड पर नियंत्रण रखना चाहिए नहीं तो मतभेद हो सकता है।

करियर के विषय में : व्यापारियों को सौदों में मुनाफ़ा होगा। विद्यार्थियों को जमकर मेहनत करनी होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह बढ़िया रहेगा। आप काफी ऊर्जावान और फुर्तीले रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव का है। कामकाज के मोर्चे पर इस सप्ताह आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। आप जमकर मेहनत करेंगे। अपने समय का सदुपयोग करें। अधिकारियों के पूरा सहयोग मिलेगा। आपको सलाह दी जाती है कि आराम और काम का संतुलन बना कर चलना होगा। निवेश के भी योग बन रहे हैं। पुराना पैसा वापस मिल सकता है।

प्यार के विषय में : आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा।

करियर के विषय में : करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा।

हेल्थ के विषय में : सप्ताह के अंत में भागदौड़ अधिक रहेगी जिससे थोड़ी थकान होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सरकार से आपको लाभ मिलने की संभावना दिख रही है। कामकाज में एकाग्रता न होने से परेशान रहेंगे। दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है लेकिन सप्ताह के मध्य में आपको संभलकर रहने की जरूरत है। जितना अध्यात्म, पूजा पाठ एवं साधना में मन लगेगा उतना ही अच्छा है। जमीन-जायदाद के मामलों में फायदा होने के योग हैं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ अच्छी रहेगी। अपने पार्टनर से कुछ अच्छा सुनने को मिलेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में दुश्मनों पर विजय मिलेगी। पार्टनरशिप में नए सौदे हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी ऐसे अज्ञात व्यक्ति से लेनदेन न करें आपका पैसा फंस सकता है। आर्थिक मोर्चे पर यह समय अच्छा रहेगा। पैसों को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं होगी। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकते हैं। ऑफिस में भविष्य के कार्य योजनाओं के लिए मीटिंग का दौर चल सकता है जिसमें आपको महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता रहेगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर आपके लिए कुछ ऐसा करेगा जो काफी सरप्राइजिंग होगा। रिश्ते में प्यार और रोमांस बना रहेगा।

करियर के विषय में : संगीत को करियर बनाने वालों के लिए यह सप्ताह शुभ है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आप भूमि भवन वाहन खरीद सकते हैं। नए व्यापार के अवसर प्राप्त होंगे। समय का दुरुपयोग करें। यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान आपके मन में असंतुष्टि के भाव रहेंगे। बिना सोचे-समझे किसी की बात में न आएं। कुल या परिवार मे कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है। संतान से मन प्रसन्न रहेगा।

प्यार के विषय में : यह सप्ताह आपके पार्टनर और आपके लिए काफी खुशनुमा रहेगा। आप बाहर घूमने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को कठोर मेहनत करनी चाहिए अन्यथा सफलता में संदेह है।

हेल्थ के विषय में : इस हफ्ते आप सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

विद्यार्थियों के लिए खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है। किसी को पैसा उधार न दें। छोटी-छोटी बातों पर किसी से विवाद न करें। यह सप्ताह मध्यम रहेगा, इस सप्ताह आप निवेश न करें। ऑफिस में अपने काम को लेकर सजग रहना होगा हो सकता है ऑफिस के कार्य घर से ही करने पड़ जाए। उलझे हुए मामलों को सुलझाना आपके लिए आसान हो सकता है।

प्यार के विषय में : जो भी आपके दिल में है अपने पार्टनर से जाकर शेयर करें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

करियर के विषय में : सामाजिक पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी। व्यापारिक निवेश लाभकारी रहेगा।

हेल्थ के विषय में : आप खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा।

आपने साप्ताहिक राशिफल 16 नवंबर से 22 नवंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 16 नवंबर से 22 नवंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 16 नवंबर से 22 नवंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button