बॉलीवुड

ठीक से जवानी फूटी भी नहीं और रील लाइफ में मां बन गई ये हसीनाएं, पैसा-फ़ेम के लिए पार की सारी हद

मां बनने का सुख हर महिला लेना चाहती है। लेकिन इसकी एक सही उम्र होती है। लेकिन फिर भी अलग-अलग हालातों के चलते कुछ कम उम्र में मां बन जाती हैं। ऐसी मां का जीवन कैसा होता है इसकी कुछ झलकियां टीवी सिरियल्स में दिखाई जाती है। यहां स्टोरी की डिमांड के चलते एक्ट्रेस को कम उम्र में ही मां बना दिया जाता है। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod)

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो सभी का फेवरेट है। इस शो में प्रणाली राठौड़ ने भी काम किया है। उन्हें सीरियल में कम उम्र में ही मां बना दिया गया था। ऐसा मेकर्स ने शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया था। हालांकि मां के रोल को प्रणाली ने बखूबी निभाया था।

करिश्मा सावंत (Karishma Sawant)

करिश्मा सावंत भी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का हिस्सा रह चुकी हैं। वह भी इस शो में एक बेटी की मां का किरदार अदा करने वाली हैं। इस तरह वह भी बेहद कम उम्र में मां का रोल करेंगी। वह एक अच्छी मां बनेगी। उनके पहले के रोल भी दर्शकों को बड़े पसंद आए थे।

आयशा सिंह (Ayesha Singh)

आयशा सिंह का नाम भी टीवी की नामचीन अभिनेत्रियों में शुमार है। वह अभी सिर्फ 26 साल की हैं। उन्हें हम ‘गुम है किसी के प्यार में’ सई के रोल में देख चुके हैं। वह इस शो में एक नहीं बल्कि दो बच्चों की मां बनी है। उन्होंने इस किरदार में जान फूंक दी।

रीम शेख (Reem Sheikh)

‘तुझसे है राब्ता’ शो आप सभी ने जरूर देखा होगा। इस शो में रीम शेख का किरदार सभी को बड़ा पसंद आता है। रीम सिर्फ 20 साल की हैं। लेकिन उम्र के इस पड़ाव में भी वह शो में मां का रोल कर रही हैं। लोग उनके रोल को बड़ा पसंद करते हैं।

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)

तेजस्वी प्रकाश इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री हैं। उन्होंने कम उम्र में मां और सास दोनों रोल अदा कर फैंस को चौंका दिया। दरअसल उन्हें ‘नागिन 6’ के माध्यम से यह दोनों किरदार निभाने का अवसर मिला। लोगों को उनका कम बड़ा पसंद आया।

सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan)

सीरियल ‘इमली’ के बारे में आप सभी जानते ही हैं। इसमें सुंबुल तौकीर खान मां का किरदार कर रही हैं। वह अभी सिर्फ 19 साल की हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने शो में मां का रोल किया। लेकिन कुछ समय बाद वह शो को गुड बाय बोल चल दी।

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)

शिवांगी जोशी की गिनती भी टीवी की खूबसूरत और चर्चित अभिनेत्रियों में होती है। एक्ट्रेस ने करीब दो साल पहले ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मां का रोल निभाया था। तब वह लगभग 23 साल की थी। उनका यह किरदार दर्शकों के दिल में उतर गया था।

ईशा मालवीय (Isha Malviya)

ईशा मालवीय की बात करें तो वह उडारियां में मां का रोल कर रही हैं। इसके अलावा वह सासू मां का रोल भी कर चुकी हैं। उन्होंने यह दोनों किरदार बखूबी निभाए हैं। लोगों को उनका काम और अभिनय बड़ा पसंद आया।

निधी शाह (Nidhi Shah)

‘अनुपमा’ सीरियल इस समय काफी फेमस है। हर कोई इसे देखता है। इस सो में निधि शाह मां का रोल कर रही है। कहा जा रहा था कि वह इतनी कम उम्र में शो में मां नहीं बनना चाहती थी। यही वजह है कि उन्होंने शो छोड़ने का निर्णय लिया है। हालंकी ये बस एक अफवाह निकली।

Related Articles

Back to top button