धार्मिक

बेहद ही चमत्कारी है कामधेनु शंख, इसे घर में रखने से प्रसन्न हो जाती हैं मां लक्ष्मी

हिंदू धर्म में शंख को बेहद ही पवित्र माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी और मुख्य शंख तीन प्रकार के होते हैं। जो कि वामावर्ती, दक्षिणावर्ती तथा गणेश शंख या मध्यवर्ती शंख है। इन्हीं में से एक शंख कामधेनु शंख भी है। जो कि बेहद ही खास शंख हैं और ये शंख काफी दुर्लभ भी हैं। इस शंख का आकर गाय के मुख के समान होता है, इसलिए इसे कामधेनु शंख कहा जाता है।

मान्यता है कि पूजा घर में कामधेनु शंख रखना शुभ फल देता है। वहीं ये शंख भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को अति प्रिय है और इनकी पूजा करते समय शंख का प्रयोग जरूर किया जाता है। कामधेनु शंख से अनगिनत लाभ जुड़े हुए हैं, जो कि इस प्रकार हैं।

घर में कामधेनु शंख रखने के लाभ

घर में कामधेनु शंख रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जो लोग अपने घर में ये शंख रखते हैं व इसकी पूजा करते हैं। उनके घर में धन की कभी भी कमी नहीं होती है। शंख से जुड़ी एक कथा के अनुसार महर्षि पुलस्त्य और ऋषि वशिष्ठ ने मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए इस शंख की पूजा की थी। इस शंख की पूजा करने से महर्षि पुलस्त्य और ऋषि वशिष्ठ को धन-धान्य की प्राप्ति हुई थी।

हो जाती है हर कामना पूरी

कामधेनु शंख की पूजा करने से इच्छी पूर्ति हो जाती है। घर में ये शंख रखने से और रोज इसका पूजन करने से जो आप चाहते हैं वो आपको मिल जाता है। इसलिए अगर आपकी कोई इच्छा है जिसे आप पूर्ण करना चाहता हैं, तो घर में ये शंख ले आएं और रोज इसकी पूजा किया करें।

होती है मोक्ष की प्राप्ति

ऋग्वेद के अनुसार कामधेनु शंख में 33 देवों की शक्तियां समाई हुई हैं और इस शंख का दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए आप किसी शुभ दिन मंदिर में कामधेनु शंख का दान जरूर कर दें। ऐसा करने से आपको मोक्ष की प्राप्ति होगी।

रखें धन वाली जगह

कई लोगों के घरों में धन नहीं टिक पाता है। ऐसी स्थिति में आप इस शंख को घर ले आए और इस शंख को अपनी तिजोरी में रख दें। ये उपाय करने से घर में धन टिकने लग जाएगा और आय में वृद्धि होगी।

मानसिक शांति मिलती है

कामधेनु शंख की पूजा करने से तर्कशक्ति और वाणी शक्ति मजबूत होती है। साथ में ही मानसिक शांति भी सही बनीं रहती है।

इस तरह से करें कामधेनु शंख की पूजा

  1. रोज सुबह नहाने के बाद मंदिर की सफाई करें और शंख को शुद्ध जल से साफ करें। शंख को किसी साफ वस्त्र पर रखें। ध्यान दें की शंख को कभी भी सीधे तौर पर जमीन पर ना रखें।
  2. वस्त्र के ऊपर शंख को रखने के बाद उसे फूल अर्पित करें व उसके सामने एक दीपक जला दें। फिर नीचे बताए गए मंत्र का जाप करें। ये मंत्र इस प्रकार है।

ऊँ नमः गोमुखी कामधेनु शंखाय मम् सर्व कार्य सिद्धि कुरु-कुरु नमः।

Related Articles

Back to top button