रणबीर को पापा समझ गोद में बैठ गई थी आराध्या बच्चन, फिर ऐश्वर्या ने दिया था ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड में बच्चन परिवार (Bachchan Family) बहुत फ़ेमस है। आज इस परिवार की लाड़ली बेटी आराध्या बच्चन (aaradhya bachchan) का जन्मदिन है। आराध्या का जन्म 16 नवंबर, 2011 को मुंबई में हुआ था। आज वे अपना 9वां जन्मदिन मना रही हैं।
एक स्टार किड होने के बावजूद आराध्या की परवरिश एक साधारण बच्चे की तरह की गई है। ऐश्वर्या राय (aishwarya rai) और अभिषेक बच्चन (abhishekh bachchan) ने अपनी बटी को बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं। वहीं अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) ने भी अपनी पोती को कई अच्छी बातें सिखाई हैं।
इस साल कोरोना महामारी को देखते हुए आरध्या के जन्मदिन पर कोई बड़ी पार्टी नहीं होगी। बस छोटे लेवल पर एक सेलिब्रेशन होगा। आज आराध्या के जन्मदिन दिन पर हम आपको उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनने जा रहे हैं। ये तब की बात है जब आराध्या ने रणबीर कपूर (ranbir kapoor) को अपना पापा समझ लिया था।
दरअसल ऐश्वर्या साल 2016 में रणबीर के साथ ‘ए दिल है मुश्किल’ फिल्म कर रही थी। इस दौरान वे और रणबीर एक फैशन मैग्जीन के लिए फोटोशूट भी करवा रहे थे। तब वहां ऐश्वर्या के साथ आराध्या भी थी। आराध्या ने रणबीर को गलती से अभिषेक बच्चन समझ पापा बोल गले लगा लिया था।
हुआ ये था कि रणबीर ने जैकेट और कैप पहन रखी थी जो कि देखने में हूबहू अभिषेक की जैकेट और कैप जैसी ही थी। ऐसे में आराध्या ने उन्हें अपना पापा समझ पीछे से गले लगा लिया था। इस बात का खुलासा खुद ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में किया था।
ऐश्वर्या ने बताया था कि एक दिन आराध्या दौड़कर आई और रणबीर को गले लगा उसकी गोद में बैठ गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि रणबीर ने अभिषेक जैसी जैकेट और कैप पहन रखी थी। इसके बाद जब आराध्या ने रणबीर का चेहरा देखा तो वह चौंक गई।
ऐश्वर्या आगे बताती है कि आराध्या और रणबीर की दोस्ती भी बहुत दिलचस्प है। आराध्या, रणबीर को RK बोलती है। दोनों जब भी मिलते हैं तो साथ में बहुत मस्ती मजाक करते हैं।
बताते चलें कि आराध्या देश के सबसे महंगे स्कूल ‘धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल’ में पढ़ती है। हालांकि लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद है और वे घर पर ही अपनी फैमिली के साथ समय बीता रही हैं। ऐश्वर्या आराध्या को लेकर काफी पजेसिव भी है। वे अपनी बेटी को कहीं भी अकेले नहीं जाने देती हैं। जब साथ में होती हैं तो हरदम उसका हाथ पकड़े रहती हैं।