समाचार

लड़की ने हिंदू बनकर की लड़के से शादी, लेकिन लड़का अपना ससुराल पहुंचा तो कर दिया बड़ा काण्ड

दिल्ली में लव जिहाद का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां लड़की ने हिंदू बनकर लड़के से मुलाकात की और फिर शादी के पहले अपने मुस्लिम होने का खुलासा किया। इतना ही नहीं जब लड़का शादी के बाद अपने ससुराल गया तो वहां उसे जबरन हिंदू से मुस्लिम बना दिया गया। आईए विस्तार से जाने क्या है मामला।

दिल्ली के प्रेम नगर थाने में रहने वाले मोहित का आरोप है कि उसकी बीवी ने उसके साथ लव जिहाद किया है। यह खुलासा उसने शादी के दो साल बाद किया है। मोहित के अनुसार रेशमा (बदला हुआ नाम) उससे फेसबूक पर हिंदू लड़की सोनिया बनकर मिली थी। फिर जब दोनों ने 2018 में शादी करने लगे तो रेशम ने मोहित को अपने मुस्लिम होने की बात बताई।

रेशम ने कहा कि वह मुस्लिम से हिंदू बन जाएगी और उसके साथ रहेगी। शादी के बाद ऐसा हुआ भी। फिर एक दिन शादी के बाद उसकी बीवी यूपी के गोंडा स्थित अपने मायके चली गई। जब मोहित अपनी मां के साथ बीवी को लेने गया तो उसके ससुराल वालों ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवा दिया। उसे मोहित से अबुजर अंसारी बना दिया गया। साथ ही उससे 80 हजार रुपए भी छिन लिए।

इस घटना के दो साल बाद मोहित ने इस बात का खुलासा करते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। उधर जब पुलिस ने इस मामले की छानबीन की तो पाया कि मोहित के ससुराल वालों ने उसके ऊपर 2019 में दहेज मांगने का आरोप लगाया था। इस संबंध में 498 आईपीसी के तहत एफआईआर भी दर्ज हुई थी। गोंडा पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

दहेज का आरोप लगने के एक साल बाद ही मोहित ने अपनी बीवी पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार मोहित के द्वारा लगाए गए आरोप संवेदनशील हैं इसलिए इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। अब दिल्ली पुलिस की एक टीम गोंडा जाकर इस मामले की और छानबीन करेगी। इस मामले को पारिवारिक विवाद के एंगल से भी जांचा जाएगा।

Related Articles

Back to top button