बॉलीवुड

हनीमून पर समुद्र के अंदर पति संग रोमांटिक हुई काजल अग्रवाल, एक दूसरे का थाम किया प्यार का सफर

काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड दोनों ही जगह जाना माना नाम हैं। ‘सिंघम’ एक्ट्रेस इन दिनों मालदीव में अपना हनीमून मना रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बिजनेसमैन गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) संग शादी रचाई थी। अब वे अपना हनीमून एन्जॉय कर रही हैं।

काजल सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने हनीमून की कुछ दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वे अपने पति गौतम के साथ समुद्र में स्विमिंग करती नजर आ रही हैं।

स्विमिंग के दौरान दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा और प्यार से एक दूसरे को देखा। उनकी यह तस्वीरें फैंस को बड़ी पसंद आ रही हैं। इसमें काजल का एक अलग अंदाज फैंस को देखने को मिला है। फोटोज़ को देख साफ जाहीर है कि ये दोनों इस शादी से बड़े खुश हैं।

इन तस्वीरों को काजल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ में वे लिखती हैं कि ‘मुझे समुद्र से प्यार है। नीला रंग मुझे हमेशा से पसंद रहा है।’ काजल की इन तस्वीरों को भारी मात्रा में लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं।


बताते चलें कि इसके पहले भी काजल ने अपनी हनीमून की कुछ यूनीक फोटोज़ साझा की थी। इसमें वे मछलियों और पानी से भरी छत के नीचे बेड पर पति संग पोज देती दिखाई दी थी। काजल का यह अंदाज भी फैंस को लुभा गया था।


गौरतलब है कि काजल ने कुछ समय पहले हि मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में प्राइवेट मैरिज सेरेमनी आयोजित की थी। इस समारोह में उनके करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त शामिल हुए थे। कोरोना को देखते हुए शादी का सेलिब्रेशन सिंपल ही रखा गया था।


वैसे आप लोगों को काजल अग्रवाल के हनीमून की तस्वीरें कैसी लगी हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। काम की बात करें तो काजल जल्द ही अभिनता कमल हासन के साथ आगामी फिल्म ‘इंडियन 2’ में नजर आएंगी। काजल के फैंस को इस फिल्म का भी बेसर्बी से इंतजार है।

यदि आपको ये पोस्ट पसंद आई हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले। वैसे आप अपना हनीमून किस अंदाज में मनाना पसंद करते हैं?

Related Articles

Back to top button