धार्मिक

राशिफल 20 दिसंबर: हनुमान जी की कृपा से 6 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, आर्थिक लाभ के मिल रहे संकेत

आज हम आपको मंगलवार 20 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 20 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। काफी लंबे समय से अटके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। धैर्य से आज आपके सारे काम बनते नजर आ रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण काम में बदलाव हो सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप कहीं बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के शिक्षकों का दिन अच्छा साबित होगा। आपके प्रमोशन होने की संभावना बनी हुई है। छात्रों का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार रहने वाला है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। धन कमाने के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण समाचार सुनने को मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल होने की संभावना है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में सफलता और नौकरी में तरक्की के योग बने हुए हैं। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग हैं। मन में खुशी बनी रहेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। निवेश से लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। दूसरों की बातों को अच्छे से समझने की कोशिश कीजिए, इससे आपको लाभ मिलेगा। आप किसी अपनों की मदद भी कर सकते हैं। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को आज अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह इच्छा भी आपकी पूरी हो जाएगी। आपको अचानक बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से चना होगा, क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में बहुत कठिनाई होगी। अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। सहयोगी कार्य में आपकी मदद करेंगे। कोई यात्रा सुखद रहने वाली है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत शुभ साबित होगा। कार्यालय में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आपका नौकरी में प्रयास सफल रहेगा। परिजनों से शुभ समाचार मिल सकता है और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता की सेवा में कुछ समय व्यतीत करेंगे, सफलता के द्वार खुलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी भाग्यशाली साबित होगा। आज के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। मेहनत और व्यवहार की वजह से आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने माता-पिता के साथ ज्यादा वक्त बिता सकते हैं। धन लाभ के अवसर बन रहे हैं। आपके सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। मनोबल का स्तर अच्छा रहेगा, जिसकी वजह से आप अपने कामकाज बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। बिजनेस में परिवर्तन के आसार नजर आ रहे हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में बेहतरीन फायदा मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीदने के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आपको अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। इस राशि के लोगों के लिए आज लाभ के अवसर खुलेंगे। व्यापार में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। इस राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक स्थलों पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी मेहनत से सफलता मिलेगी। आमदनी के नए स्रोत मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आपका रुझान अध्यात्म के प्रति अधिक लगा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलने के योग बने हुए हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। व्यवसाय से धन का लाभ होगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। अगर इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं, तो साथ में चुटकी भर हल्दी की पुड़िया ले जाएं, सफलता जरुर प्राप्त होगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। करियर को लेकर लाभ मिल सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

Related Articles

Back to top button