अजब ग़जब

खेत से निकले सोने-चांदी के पुराने सिक्के, खबर मिलते ही मच गई लूटपाट सिक्के लेकर फरार हुए ग्रामीण

उत्तर प्रदेश में एक खेत से कई सारे सोने-चांदी के सिक्के मिले हैं। वहीं जैसे ही इस बात की सूचना गांव के लोगों को मिली। तो गांव के लोग खेत में पहुंच गए और वहां से सिक्के उठाकर अपने साथ ले लाए। ये घटना शामली जनपद की है। बताया जा रहा है कि एक किसान के खेत में मिट्टी खुदाई के दौरान ये सिक्के निकले हैं। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से सिक्के गिरने पर ग्रामीणों को इसका पता लगा और सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।

इस दौरान लोगों ने लूटपाट की और जिसके हाथ जो लगा उसे लेकर भाग गया। जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस उस खेत में गई जहां से ये सिक्के निकले हैं। पुलिस ने इस मामले पर गांव के लोगों से पूछताछ भी की है। लेकिन गांव के लोगों ने पुलिस को कुछ नहीं बताया और खेत से सिक्के निकलने की बात से इंकार कर दिया।

हालांकि पुलिस के हाथ तीन सिक्के लगे हैं। जिनमें से एक सिक्का चांदी का बताया जा रहा है। ये सिक्का काफी पुराना है और इसपर काफी कुछ लिख रखा है। लेकिन इसपर जो लिखा है वो पढ़ने में नहीं आ रहा है। वहीं अन्य दो सिक्के सोने के हैं। एक सिक्के पर अरबी में रहमतुल्ला इब्ने मोहम्मद और सोने के दूसरे सिक्के पर कलमा लिखा है।

इस मामले पर मीडिया ने खेत के मालिक से बात की। खेत के मालिक ओम सिंह ने बताया कि कुछ सिक्के जरूर निकले हैं, उसमें कितने चांदी के हैं और कितने सोने के इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। ग्राम प्रधान रामकुमार ने इस घटना पर कहा कि खेत में सिक्के निकलने की सूचना मिली है। लेकिन उन्होंने देखे नहीं है।

एडीएम अरविंद सिंह के अनुसार मिट्टी खोदाई के दौरान कोई धातु निकलने की सूचना मिली है। एसडीएम को जांच के लिए कहा गया है। अगर इस जगह से पुराने सिक्के निकलें हैं तो पुरातत्व विभाग को सूचना दी जाएगगी। गौरतलब है कि ये पहला ऐसा मौका नहीं है जब खुदाई के दौरान पुराने सिक्के हाथ लगे हों। इससे पहले भी ऐसी कई सारी घटनाएं सामने आई हैं।

Related Articles

Back to top button