विशेष

बेहद ख़ास होती हैं B नाम वाली लड़कियां, जानें इनसे जुड़े कुछ ख़ास रहस्य और दिलचस्प बातें

किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके पसंद, नापसंद, स्वभाव, व्यवहार, हाव-भाव आदि को दर्शाता है। ऐसे में आज हम अंग्रेजी के B अक्षर और हिंदी के ब अक्षर से शुरू होने वाली लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां थोड़ी मूडी जरूर होती हैं, लेकिन लोगों का दिल जीतने में ये काफी माहिर होती हैं। आइये जानते हैं, इनके बारे में विस्तार से…

प्रकृति प्रेमी

इन लड़कियों को प्रकृति से बेहद प्यार होता है, ये बाहर घूमने फिरने जाना बहुत पसंद करते हैं। खासकर ऐसी जगह, जहां हरियाली और खुला आसमान हो। इतना ही नहीं इन्हें एक ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है, जो इन्हें अलग अलग घूमाने ले जाएं।

मूडी

ये लड़कियां किसी के दबाव में जिंदगी जीना पसंद नहीं करती हैं, इन्हें अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना अच्छा लगता है। जो बातें इन्हें पसंद नहीं आती हैं, ये उन बातों को नजरअंदाज कर देती हैं। यहां तक कि इन्हें जब गुस्सा आता है, तो ये अपने मम्मी पापा की बातों को भी इग्नोर कर देती हैं। साथ ही ये लड़कियों छोटी छोटी बातों पर बहस करने से भी कतराती हैं।

मदद करने वाली 

इन्हें दूसरों की मदद करना काफी अच्छा लगता है, इसलिए समाज में इनका मान सम्मान काफी ज्यादा रहता है। साथ ही अगर कहीं किसी दूसरे के साथ कुछ गलत होता है, तो ये हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहती हैं। अपने इसी व्यवहार से ये दूसरों का दिल जीत लेती हैं।

दिल जीतने में माहिर

B अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां हाजिर जवाब होती हैं। साथ ही इनसे कोई भी किसी बात को लेकर जीत नहीं सकता है। इनके इस गुण से लोग इनकी तरफ आकर्षित होते हैं।

रोमांटिक

ये लड़कियां स्वभाव से काफी रोमांटिक होती हैं, साथ ही ये दिखने में भी काफी खूबसूरत होती हैं। ऐसे में इनके बारे में कहा जाता है कि ये जल्दी ही किसी को भी आकर्षित कर लेती हैं। इतना ही नहीं इन्हें प्यार भी जल्दी हो जाता है। ये एक बार जिसके प्यार में पड़ जाती हैं, उसे पूरी तरह से अपना बनाने की कोशिश करती हैं और ये एक अच्छी लाइफ पार्टनर भी बनती हैं।

शर्मीली

ये लड़कियां थोड़ी शर्मीली किस्म की होती हैं, लिहाजा ये जल्दी से किसी को दोस्त नहीं बनाती हैं। ऐसे में इनकी फ्रेंड लिस्ट छोटी होती है। वैसे तो इन लड़कियों की खूबसूरती देख हर कोई इनका दोस्त बनना चाहते है, मगर ये लड़कियां जांच परख के बाद ही किसी को अपना दोस्त बनाती हैं।

राज छिपाने वाली 

इन लड़कियों को किसी से ज्यादा बातें करना पसंद नहीं होता है और ये अपने राज किसी को भी जल्दी से बताने से परहेज करती हैं। यहां तक कि ये अपने करीबियों को भी जल्दी से अपने राज नहीं बताती हैं। ऐसे में इन लड़कियों को समझ पाना दूसरों के लिए काफी मुश्किल होता है।

हिम्मती

B अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां किसी से डरती नहीं हैं। ये साहसी और हिम्मती होती हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना ये पूरा डटकर करती हैं। साथ ही खतरनाक काम करने से भी बिल्कुल नहीं कतराती हैं और अपना किस्मत अजमाना पसंद करती हैं।

Related Articles

Back to top button