बॉलीवुड

सलमान कि बहन के साथ रिलेशनशिप में थे अर्जुन कपूर, भनक लगते ही सल्लू मियाँ ने उठाया था यह कदम

सलमान खान की मुंहबोली बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा ने बीते दिनों अपना 6वां मैरिज एनवर्सरी सेलिब्रेट किया। जी हां, अर्पिता ने 18 सितंबर 2014 को आयुष शर्मा संग शादी रचाई थी। खैर, इस खास मौके पर अर्पिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने पति आयुष शर्मा को याद किया है। अर्पिता ने लिखा है कि आज मैं अपने पति से दूर हूं और मुझे उनकी बहुत याद आ रही है।

आज हम अर्पिता के मैरिज एनवर्सरी के खास मौके पर उनके और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप के बारे में बताने वाले हैं। एक समय था, जब अर्पिता और अर्जुन कपूर एक दूसरे से काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे। उन दिनों दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरती थीं। अर्पिता के साथ रिलेशनशिप को लेकर एक बार अर्जुन ने एक इंटरव्यू में खुलकर बातचीत की थी। आइये जानते हैं, आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा था…

बता दें कि अर्जुन और अर्पिता का रिलेशनशिप 2 सालों तक चला था और फिर आपसी अनबन से इस रिश्ते में दरार आ गई और रिश्ता टूट गया। बताया जाता है कि इस रिश्ते में अर्जुन कपूर, अर्पिता को लेकर काफी सीरियस थे। उन दिनों दोनों की शादी की खबरें भी हवाई होने लगी थीं, हालांकि ये शादी नहीं हो पाई।

अर्पिता-अर्जुन के रिलेशनशिप पर सलमान ने दिया था ये रिएक्शन…

अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकारा था कि अर्पिता ही उनका पहला प्यार थीं। वे कहते हैं कि, जब मैंने ये बात सलमान खान के परिवार को बताई तो उनका रिएक्शन कुछ खास नहीं था। आपको जानकर हैरानी होगी की महज 18 साल की उम्र में ही अर्जुन ने अर्पिता को डेट करना शुरू कर दिया था।

अर्जुन कपूर-अर्पिता खान

फिल्मी बैकग्राउंड से होने के कारण अर्जुन कपूर ने आसानी से अर्पिता से दोस्ती कर ली। दरअसल अर्जुन, सलमान खान के जबरा फैन थे और अक्सर उनके घर मिलने जाया करते थे। अर्जुन कपूर का कहना है कि वो इस रिलेशनशिप को लेकर डरे हुए थे। उन्हें डर लगता था कि आखिर वो ये बात सलमान को कैसे बताएंगे। मगर एक दिन वे परिवार के सामने गए और सब कुछ बता दिया। अर्जुन के मुताबिक इस बात को जानने के बावजूद खान परिवार का रिएक्शन एकदम नरम था।

अर्जुन ने कहा, ‘अर्पिता थीं मेरा सच्चा प्यार’

अर्जुन कपूर-अर्पिता खान

अर्जुन कहते हैं कि हम दोनों ने एक दूसरे को 2 सालों तक डेट किया और हमारा रिलेशनशिप अच्छा खासा चल रहा था। मगर उन दिनों मेरा फ्यूचर सिक्योर नहीं था और अर्पिता ने खुद ही मुझसे ब्रेकअप कर लिया, लेकिन अर्पिता ही मेरा सच्चा प्यार थी।

आयुष शर्मा-अर्पिता खान

बता दें कि अर्जुन से ब्रेकअप करने के बाद अर्पिता ने आयुष शर्मा संग शादी रचा ली और अब इस कपल के दो बच्चे भी हैं।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

उधन अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में आ गए। मालूम हो कि मलाइका, सलमान के भाई अरबाज की एक्स वाइफ हैं। खैर, अर्जुन और मलाइका के रिश्ते तो जगजाहिर हैं, मगर उन्होंने अभी तक ऑफिशली कुछ भी नहीं कहा है।

Related Articles

Back to top button