विशेष

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बनें Elon Musk, मार्क जुकरबर्ग चौथे पायदान पर खिसके

49 वर्षीय एलन मस्क दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। टेस्ला और स्पेस एक्स के प्रमुख एलन मस्क की संपत्ति करीब 110 बिलियन डॉलर हो गई है। जिसके साथ ही इन्होंने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

Elon Musk

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, टेस्ला के शेयरों में वृद्धि हुई है। शेयरों में आए उछाल की वजह से 16 और 17 नवंबर को मस्क की संपत्ति में 7.6 बिलियन डॉलर जोड़ गए हैं। जिसके कारण मस्क ने दुनिया के शीर्ष अमीर लोगों की सूची में मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ दिया है और तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

इस वजह से आया संपत्ति में उछाल

Elon Musk

हाल ही में एलन मस्क की रॉकेट कंपनी ने चार एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में भेजा है। इस उपलब्धि से इनके शेयर में उछाल आया है। टेस्ला एसएंडपी 500 कंपनी की लिस्ट में शामिल हो गई है और मस्क की संपत्ति में सालाना आधार पर अब तक 82 बिलियन डॉलर का इजाफा हो चुका है।

वहीं सालाना आधार पर संपत्ति में बढ़ोत्तरी के मामले में एलन मस्क का स्थान शीर्ष पर है। रिपोर्ट के अनुसार मस्क के बाद इस साल अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की संपत्ति में सबसे अधिक इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति में इस साल लगभग 70 बिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है।

jeff bezos

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, इस समय अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल संपत्ति 185 अरब डॉलर है। दूसरे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स हैं। जिनकी संपत्ति 129 अरब डॉलर की है।

mark zuckerberg

टेस्ला व स्पेस एक्स के एलन मस्क की संपत्ति 110 अरब डॉलर की है और ये तीसरे स्थान पर हैं। फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 104 अरब डॉलर की है और ये चौथे स्थान पर है। एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नाल्ट 102 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें, बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफेट 88 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे, गूगल के लैरी पेज 82.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सातवें, गूगल के ही सर्जी ब्रिन 80 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ आठें, माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बॉलमर 77.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नौंवे और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुकेश अंबानी 75.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दसवें स्थान पर बनें हुए हैं।

Related Articles

Back to top button